IRS अधिकारी की बेटी का रेप-मर्डर केस:कौन है असली गुनहगार ? शक के घेरे में नौकर! घर के अंदर के राज खोलेंगे ये 5 सवाल

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या के मामले में जांच अब पूर्व नौकर राहुल मीणा पर केंद्रित हो गई है। पुलिस को सीसीटीवी और घटनाक्रम से कई अहम सुराग मिले हैं, जिससे बदले की साजिश की आशंका मजबूत हो रही है।
क्यों पूर्व नौकर राहुल मीणा पर गया शक ?
पुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल मीणा करीब आठ महीने तक परिवार के यहां काम कर चुका था और डेढ़ महीने पहले ही उसे नौकरी से निकाला गया था। परिवार को उसकी पैसों की हेराफेरी की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उसे बाहर कर दिया गया। यही कारण माना जा रहा है कि उसके मन में बदले की भावना पैदा हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने इसी नाराजगी के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।
आरोपी ने सुबह क्यों दिया वारदात को अंजाम ?
जांच में पता चला है कि वारदात को सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच अंजाम दिया गया। यह वही समय था जब घर के मालिक और उनकी पत्नी रोजाना जिम के लिए निकल जाते थे। आरोपी को घर की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी, इसलिए उसने ऐसा समय चुना जब घर पूरी तरह खाली हो। इस दौरान कोई अन्य घरेलू सहायक भी मौजूद नहीं रहता, जिससे वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सके।
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: देश की राजधानी में दिनदहाड़े मर्डर, IRS अफसर की बेटी की गला घोंटकर हत्या, रेप की आशंका
कैसे की गई पूरी वारदात की प्लानिंग ?
पुलिस का मानना है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी योजना के तहत की गई थी। आरोपी को घर की बनावट, दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। उसने सही समय का इंतजार किया और मौके का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुआ। वारदात की टाइमिंग और तरीका इस ओर इशारा करते हैं कि आरोपी पहले से सब कुछ सोचकर आया था और उसने किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश नहीं छोड़ी।
कैसे मिले पुलिस को अहम सबूत ?
पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें राहुल मीणा की मौजूदगी सामने आई। इसी आधार पर पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी घर से कोई सामान या नकदी लेकर फरार हुआ या नहीं। उसकी पहले की हेराफेरी की आदत को देखते हुए चोरी की आशंका भी जताई जा रही है।












