ईरान का कुवैत के एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक :फ्यूल टैंक में लगी आग, सेना बोली- हम दुश्मनों के ड्रोन को हवा में मिटा रहे

नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहा युद्ध ने साप संदेश दिया कि आज की दुनिया में सिर्फ मजबूत सैन्य ताकत ही किसी देश को बेहतर ढंग से बचा सकती है। उन्होंने यह बयान सोमवार को संसद में अपने भाषण के दौरान दिया।
फ्यूल टैंक में लगी आग, सेना बोली- हम दुश्मनों के ड्रोन को हवा में मिटा रहे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव हर दिन रौद्र रूप ले रहा है। इस संघर्ष का आज 26वां दिन है, और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में Iran ने मंगलवार रात कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया, जिससे एयरपोर्ट कैंपस में मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई।

    कुवैत- हम मिसाइलों को हवा में नष्ट कर रहे

    हमले के बाद कुवैत की सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। सेना ने बताया कि अगर कहीं धमाके की आवाज सुनाई दे रही है, तो वह उनके एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने के कारण है। इससे पहले कुवैत के नेशनल गार्ड ने भी जानकारी दी थी कि उसने अपने क्षेत्र में 5 ड्रोन को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

    नागरिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें- सरकार

    कुवैत सरकार और सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें और जारी किए गए सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। साथ ही अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की भी सलाह दी गई है। पश्चिम एशिया में जारी इस टकराव का असर अब अन्य देशों तक भी पहुंचने लगा है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: ईरान का कुवैत के एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक : फ्यूल टैंक में लगी आग, सेना बोली- हम दुश्मनों के ड्रोन को हवा में मिटा रहे

    इराकी उग्रवादी संगठन का दावा

    इस्लामिक रेजिस्टेंट इराक ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में अमेरिका से जुड़े 23 ठिकानों पर हमले किए हैं। संगठन के मुताबिक इन हमलों में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि नुकसान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    ईरान में अब तक तबाही के मंजर 

    • 1,500 लोगों की मौत 
    • 18,551 लोग घायल 
    • मृतकों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग शामिल 
    • करीब 200 महिलाओं की भी युद्ध ने छीनी जिंदगी
    • 28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की मौत
    • 55 स्वास्थ्यकर्मी घायल, जिनमें 11 की मौत

    यह भी पढ़ें: Let's do it... ईरान जंग के पीछे कौन? ट्रंप ने खोला राज, बताया किसने दी थी हमले की सलाह

    बातचीत के दावे को ईरान ने नकारा

    इसके साथ ही ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच बातचीत की बात कही थी, ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाघरी ने कहा- हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है, अपनी असफलता को समझौता मत कहिए। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, हालात सामान्य नहीं होंगे। इतना ही नहीं अराघची ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में दोहरे मापदंड का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि गाजा और यूक्रेन में सख्त रुख अपनाया जाता है, लेकिन ईरान के खिलाफ कार्रवाई पर चुप्पी साध ली जाती है

    नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन का बयान

    • हमारे पास परमाणु हथियार मौजूद।
    • अमेरिका और इजराइल के हमलों ने साबित किया कि नॉर्थ कोरिया के पास परमाणु हथियार रखने का फैसला सही था।
    • वेस्ट एशिया के संघर्ष ने दिया बड़ा संदेश, युद्ध जैसे हालातों में मिलिट्री बड़ा रोल निभाती है।

    लड़ाई वेस्ट एशिया की और झुलसे कई देश 

    मिडिल ईस्ट में यह संघर्ष अब कई देशों तक फैल चुका है। इराक और कुवैत समेत अन्य क्षेत्रों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ते हमले और तीखे बयान संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts