People's Update
Tuesday, March 24, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 24, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
    UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा
    MP Board Result: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम
    2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण
    राजस्थान: 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23 फीसदी छात्र पास
    मिडिल ईस्ट संकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मीटिंग खत्म, करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा
    देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या
    असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान
    सुप्रीम कोर्ट- महिला अफसर सेना में स्थायी कमीशन की हकदार
    1 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
    9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप... दिल्ली सरकार के बजट में बड़े ऐलान
    दिल्ली बजट: सरकारी स्कूल की नौवीं की हर छात्रा को गिफ्ट में साइकिल दी जाएगी
    दिल्ली बजट: बारापुला कॉरिडोर पूरा करने के लिए 210 करोड़ रुपये देगी रेखा सरकार
    बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
    नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
    Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 की
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
    बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
    गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम
    बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला
    ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया
    कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई
    PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देंगे
    टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट
    अमेरिका: टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में लगी आग
    सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए
    कुवैत में इंटरसेप्शन से गिरे मलबे से बड़ा नुकसान, सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद
    इराक के मोसुल से उत्तर-पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए
    कोलकाता: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    Let's do it... ईरान जंग के पीछे कौन?ट्रंप ने खोला राज, बताया किसने दी थी हमले की सलाह

    अमेरिका-ईरान युद्ध के 25वें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कहने पर ईरान पर सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया गया था। अमेरिका का लक्ष्य ईरान की मिसाइल, ड्रोन और नौसेना ताकत को खत्म करना है। वहीं ट्रम्प प्रशासन के भीतर भी युद्ध को लेकर मतभेद सामने आए हैं।
    Publish Date: 24 Mar 2026, 2:07 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि, ईरान पर सैन्य कार्रवाई का फैसला उनके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की सलाह के बाद लिया गया था। ट्रंप के इस बयान ने वॉशिंगटन की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

      उन्होंने कहा कि, उनके प्रशासन में कई वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन के अंदर भी इस युद्ध को लेकर पूरी सहमति नहीं थी। कुछ अधिकारियों ने कार्रवाई का समर्थन किया तो कुछ ने इससे बचने की सलाह दी।

      ट्रंप बोले- रक्षा मंत्री ने दिया था हमले का सुझाव

      अमेरिका के टेनेसी में आयोजित एक बैठक के दौरान ट्रंप ने बताया कि उनके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सबसे पहले ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का सुझाव दिया। ट्रंप ने कहा कि, हेगसेथ का मानना था कि ईरान तेजी से परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

      ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य कमांडरों से बातचीत की। इसके बाद दो विकल्प सामने थे या तो हालात को नजरअंदाज किया जाए या फिर सीधे कार्रवाई करके खतरे को खत्म किया जाए। अंत में सैन्य कार्रवाई का फैसला लिया गया।

      Twitter Post

      युद्ध का चेहरा बने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ

      इस पूरे युद्ध में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सबसे प्रमुख चेहरा बनकर सामने आए हैं। वे लगातार पेंटागन से मीडिया को जानकारी दे रहे हैं और अमेरिका की सैन्य रणनीति को स्पष्ट कर रहे हैं। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना खास तौर पर तीन क्षेत्रों को निशाना बना रही है-

      • ईरान का मिसाइल कार्यक्रम
      • ड्रोन उत्पादन और लॉन्चिंग सिस्टम
      • ईरान की नौसैनिक ताकत

      हेगसेथ के अनुसार इन तीनों क्षमताओं को कमजोर किए बिना क्षेत्र में स्थायी शांति संभव नहीं है।

      हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि यह युद्ध कब खत्म होगा तो उन्होंने कोई स्पष्ट समयसीमा बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि, ऑपरेशन योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है और अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप ही करेंगे।

      ट्रंप प्रशासन के अंदर भी मतभेद

      इस युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन के अंदर भी मतभेद सामने आए हैं। ट्रंप ने खुद स्वीकार किया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस सैन्य अभियान को लेकर उतने उत्साहित नहीं थे। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका विरोध भी नहीं किया। कुछ अन्य अधिकारियों ने भी युद्ध को लेकर चिंता जताई थी और कूटनीतिक रास्ता अपनाने की सलाह दी थी। दूसरी ओर कुछ प्रभावशाली लोगों ने सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक जैसे कुछ लोग ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्ष में थे।

      यह भी पढ़ें: मुआवजा और पाबंदियां हटाओ, तभी रुकेगी जंग… ईरान का अमेरिका को सख्त संदेश, ट्रंप बोले- बातचीत चल रही, तेहरान बोला- झूठ है सब…

      विवाद के बीच एक वरिष्ठ अधिकारी का इस्तीफा

      इस युद्ध को लेकर चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी प्रशासन में एक बड़ा घटनाक्रम भी सामने आया। नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के पूर्व प्रमुख जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर प्रशासन के फैसले से असहमति जताई थी। उनका इस्तीफा इस बात का संकेत माना जा रहा है कि सरकार के भीतर इस युद्ध को लेकर गंभीर मतभेद मौजूद हैं।

      युद्ध में भारी नुकसान

      लगभग चार हफ्तों से चल रहे इस संघर्ष में अब तक भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस युद्ध में अब तक ईरान के 1500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, लेबनान में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इजरायल में 15 लोगों की जान गई है, अमेरिका के 13 सैनिक भी मारे गए हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि, युद्ध का असर केवल दो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ा है।

      [featured type="Featured"]

      होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा तनाव

      इस युद्ध का एक बड़ा मुद्दा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज यानी होर्मुज जलडमरूमध्य भी बन गया है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि, इस मार्ग को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसी वजह से अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। ट्रंप ने पहले ईरान को इस मार्ग को खोलने के लिए 48 घंटे की चेतावनी भी दी थी।

      ट्रंप ने हमले कुछ दिन के लिए टाले

      तनाव के बीच ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत की कोशिशें भी हुई हैं। ट्रंप के अनुसार दोनों देशों के बीच लगभग 15 मुद्दों पर चर्चा हुई है। हालांकि, इन मुद्दों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कुछ पावर प्लांट्स पर संभावित हमले को फिलहाल 5 दिन के लिए टाल दिया गया है ताकि कूटनीतिक प्रयासों को मौका दिया जा सके।

      यह भी पढ़ें: ट्रंप के ‘No Attack’ ऐलान के बीच ईरान पर हमले जारी, ग्लोबल बाजारों में भूचाल-क्या संभलेगा भारतीय शेयर बाजार?

      ईरान ने बातचीत से किया इनकार

      जहां अमेरिका बातचीत की संभावना की बात कर रहा है, वहीं ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच फिलहाल किसी भी तरह की सीधी बातचीत नहीं हो रही है। ईरान का कहना है कि अमेरिका पहले सैन्य हमले बंद करे, तभी किसी तरह की बातचीत संभव हो सकती है।

      कई देशों की मध्यस्थता की कोशिश

      इस युद्ध को खत्म कराने के लिए कई देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये जैसे देश अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत भी की है। इस बातचीत का उद्देश्य क्षेत्र में तनाव कम करना बताया जा रहा है।

      समझौता करना चाहते हैं ट्रंप?

      ट्रंप ने यह भी कहा है कि, वे इस युद्ध को खत्म कर ईरान के साथ समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि, उनके दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ईरान के एक बड़े नेता से संपर्क में हैं। हालांकि, ईरान ने इन दावों को भी खारिज कर दिया है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Donald Trump

      Pete Hegseth

      US Israel Iran war

      Middle East Crisis

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      मैदान पर अब नहीं चलेगी मनमानी! BCCI की सख्ती, जर्सी से लेकर नेट प्रैक्टिस तक 18 नए नियम लागू

      IPL 2026 :मैदान पर अब नहीं चलेगी मनमानी! BCCI की सख्ती, जर्सी से लेकर नेट प्रैक्टिस तक 18 नए नियम लागू

      साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अनुष्का शर्मा का हुआ चयन

      ग्वालियर:साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अनुष्का शर्मा का हुआ चयन

      मप्र में पानी का पूरा उपयोग करने के लिए रोडमैप तैयार, 2-3 साल में पटरी पर आएंगे सभी प्रोजेक्ट

      नर्मदा जल पर हक :मप्र में पानी का पूरा उपयोग करने के लिए रोडमैप तैयार, 2-3 साल में पटरी पर आएंगे सभी प्रोजेक्ट

      एक हफ्ते बाद छत्तीसगढ़ बनेगा नक्सल मुक्त, 4 हजार नक्सलियों में से सिर्फ 40 ही बचे

      CG News :एक हफ्ते बाद छत्तीसगढ़ बनेगा नक्सल मुक्त, 4 हजार नक्सलियों में से सिर्फ 40 ही बचे

      चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली, क्यों जानिए?

      RCB का इमोशनल ट्रिब्यूट:चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रहेंगी खाली, क्यों जानिए?

      और सीने में उतार दिया चाकू! ₹500 के लिए खूनी खेल, दोस्त बना कातिल

      'मम्मी से कह दूंगा...'और सीने में उतार दिया चाकू! ₹500 के लिए खूनी खेल, दोस्त बना कातिल

      भारत ने इम्पोर्ट के सोर्स बढ़ाए, होर्मुज में भारत के कई जहाज फंसे, दुनिया के कई देशों से बातचीत जारी

      राज्यसभा में मोदी :भारत ने इम्पोर्ट के सोर्स बढ़ाए, होर्मुज में भारत के कई जहाज फंसे, दुनिया के कई देशों से बातचीत जारी

      ‘स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड’ में विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर

      6 साल बाद साउथ में तब्बू की वापसी :‘स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड’ में विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर

      ‘गोलमाल 5’ और ‘दृश्यम 3’ में नए अंदाज में दिखेंगे अजय देवगन, कहानी और कास्ट में बड़ा ट्विस्ट

      Ajay Devgn :‘गोलमाल 5’ और ‘दृश्यम 3’ में नए अंदाज में दिखेंगे अजय देवगन, कहानी और कास्ट में बड़ा ट्विस्ट

      9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप देने का ऐलान

      दिल्ली का 1.03 लाख करोड़ का बजट पेश :9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप देने का ऐलान

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....