Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPS Nina Singh : कौन हैं पहली महिला CISF प्रमुख नीना सिंह, जानें राजस्थान कैडर की अधिकारी का बिहार से कनेक्शन

Follow on Google News
IPS Nina Singh : कौन हैं पहली महिला CISF प्रमुख नीना सिंह, जानें राजस्थान कैडर की अधिकारी का बिहार से कनेक्शन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पहली बार सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल का जिम्मा एक महिला को सौंपा है। CISF का प्रमुख नियुक्त होते ही राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। CISF के 54 वर्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। पूरे देश के एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो और अन्य सरकारी भवनों की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी अब उन्हीं पर है। वे राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं।

कौन हैं नीना सिंह

बिहार की रहने वाली नीना सिंह ने पटना विमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। नीना सिंह को मणिपुर-कैडर अधिकारी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में वह राजस्थान कैडर में चली गईं। नीना सिंह फिलहाल CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं। वर्ष 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह इस साल 31 अगस्त को शीलवर्धन सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद से सीआईएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। नीना सिंह 2021 में CISF से जुड़ी थीं और उनका रिटायरमेंट 31 जुलाई 2024 में होगा, तब तक वे CISF की चीफ की पोस्ट पर बनी रहेंगी। नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर काम किया। उनके पति रोहित कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय के सचिव के पद पर तैनात हैं।

इस पदक से किया जा चुका है सम्मानित

साल 2000 में नीना सिंह राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में तैनात थीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आउटरीच प्रोग्राम डिजाइन किया था। नीना सिंह ने पुलिस स्टेशनों को अधिक सुलभ बनाने के लिए 2005-2006 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए एक परियोजना पर भी काम किया। 2013-2018 तक सीबीआई की संयुक्त निदेशक रहने के दौरान उन्होंने शीना बोरा हत्याकांड और जिया खान आत्महत्या मामले जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच से जुड़ी रहीं। उन्हें 2020 में अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं।

तीन अर्धसैनिक बलों के नए प्रमुख नियुक्त

  • केंद्र सरकार ने गुरुवार (28 दिसंबर, 2023) को तीन अर्धसैनिक बलों के नए प्रमुखों की नियुक्ति की।
  • राजस्थान कैडर की सीनियर भारतीय पुलिस सेवा 1989 बैच की (IPS) ऑफिसर नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस प्रमुख अनीश दयाल सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक होंगे।
  • मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी राहुल रासगोत्रा को आईटीबीपी (ITBP) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़ें- कतर ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगाई रोक, भारत सरकार की अपील के बाद फैसला बदला
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts