Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ब्रिटेन में RAF का Hawk T2 जेट क्रैश, दोनों पायलटों ने कूदकर बचाई जान, आईं चोटें

ब्रिटेन के उत्तरी वेल्स में RAF वैली एयरबेस से उड़ान भरने के बाद Hawk T2 ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। हादसे से पहले दोनों पायलट विमान से बाहर निकल गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। RAF ने एहतियात के तौर पर Hawk T1 और T2 विमानों की उड़ानें रोक दी हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
ब्रिटेन में RAF का Hawk T2 जेट क्रैश, दोनों पायलटों ने कूदकर बचाई जान, आईं चोटें
ब्रिटेन के उत्तरी वेल्स में RAF वैली एयरबेस से उड़ान भरने के बाद Hawk T2 ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया।

उड़ान भरी, कुछ ही देर बाद विमान में आई खराबी और फिर आसमान से सीधे जमीन की ओर गिरता जेट! ब्रिटेन के उत्तरी वेल्स में रॉयल एयर फोर्स (RAF) का Hawk T2 ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। हादसा बुधवार, 23 सितंबर को एंग्लसी के पास हुआ। विमान में सवार दोनों पायलट समय रहते बाहर निकल गए। उन्हें मामूली चोटें आईं और बाद में RAF ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर Hawk T1 और T2 विमानों की उड़ानें रोक दी गई हैं।

RAF वैली से उड़ान भरने के बाद हादसा

यह विमान उत्तरी वेल्स के एंग्लसी में स्थित RAF वैली एयरबेस से उड़ान भरकर निकला था। कुछ ही देर बाद विमान में परेशानी आ गई और यह एयरबेस से दो मील से भी कम दूरी पर पेनकार्निसीओग के पास क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से पहले दोनों पायलट विमान से बाहर निकल गए थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान को नीचे गिरते और जमीन से टकराने के बाद आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

दोनों पायलटों की हालत कैसी है?

हादसे के बाद दोनों पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्हें मामूली चोटें आई थीं। RAF ने 24 सितंबर को जानकारी दी कि दोनों पायलट ठीक हैं और जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है। नॉर्थ वेल्स पुलिस के मुताबिक, हादसे में जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। पुलिस, RAF, दमकल विभाग और दूसरी इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंची थीं। आग पर काबू पा

RAF ने Hawk विमानों की उड़ान पर लगाई रोक

हादसे के बाद ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने एहतियात के तौर पर Hawk T1 और Hawk T2 विमानों की उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी हैं। RAF का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से आई थी। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: वैवाहिक विवाद में POCSO केस पर सुप्रीम कोर्ट के नए निर्देश, बिना पुख्ता जानकारी के नहीं होगी गिरफ्तारी

क्या है Hawk T2 ट्रेनिंग विमान?

Hawk T2 को Hawk 128 के नाम से भी जाना जाता है। यह दो सीटों वाला ट्रेनिंग जेट है, जिसका इस्तेमाल ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स तेज रफ्तार लड़ाकू विमानों को उड़ाने वाले पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए करती है। इस विमान के जरिए प्रशिक्षु पायलटों को आधुनिक लड़ाकू विमानों को उड़ाने से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें आधुनिक कॉकपिट और ऐसे सिस्टम मौजूद हैं, जिनकी मदद से पायलट अलग-अलग उड़ान स्थितियों का अभ्यास कर सकते हैं। RAF वैली एयरबेस में No. 4 Flying Training School के जरिए Hawk T2 विमानों का संचालन किया जाता है। यह ब्रिटेन की फास्ट-जेट पायलट ट्रेनिंग व्यवस्था का अहम हिस्सा है।

Red Arrows भी करते हैं Hawk विमान का इस्तेमाल

Hawk विमान के T1 मॉडल का इस्तेमाल ब्रिटेन की मशहूर एरोबैटिक टीम Red Arrows भी करती है। वहीं, Hawk T2 का इस्तेमाल एडवांस्ड फास्ट-जेट ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। हादसे के बाद दोनों मॉडल के विमानों की उड़ानें अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया गया है। हालांकि, RAF ने यह नहीं बताया है कि यह रोक कितने समय तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: सिक्किम में लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर, पहाड़ी से गांव की तरफ बहता दिखा मलबा..!

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने जताई चिंता

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दोनों पायलटों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पहली चिंता पायलटों को लेकर है और समय आने पर इस मामले में आगे की जानकारी दी जाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts