UAE, कतर, बहरीन...हर तरफ धमाके, ईरान के पलटवार से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला किया। इसके बाद कतर ने देशभर में हाई अलर्ट जारी कर लोगों से घरों में रहने की अपील की। वहीं UAE ने दावा किया कि उसने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
Follow on Google News
हर तरफ धमाके, ईरान के पलटवार से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट

अमेरिका के ईरान पर सैन्य हमलों के बाद अब ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। हालात को देखते हुए कतर समेत कई देशों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कतर ने जारी किया इमरजेंसी अलर्ट

कतर के आंतरिक मंत्रालय ने सुरक्षा खतरा बढ़ने के बाद दोहा सहित पूरे देश में मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी नागरिकों और प्रवासियों को सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। यह कदम संभावित हवाई खतरे को देखते हुए उठाया गया है।

Twitter Post

धमाकों के बाद बढ़ी चिंता

कतर सरकार के अनुसार, दोहा में कई लोगों ने तेज धमाकों की आवाजें सुनीं। वहीं ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में भी विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने की खबरें सामने आई हैं। इसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान ने बंद किया होर्मुज स्ट्रेट : कई सैन्य ठिकानों पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, तेल और गैस सप्लाई पर फिर संकट गहराया

UAE ने मिसाइलें और ड्रोन किए इंटरसेप्ट

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश में सुनाई दीं धमाकों की आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का हिस्सा थीं। मंत्रालय के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और हमलावर ड्रोन को हवा में ही सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इससे किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के जवाबी हमलों के बाद कतर, यूएई, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। कई देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है और संभावित हमलों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है।

पूरे क्षेत्र में बढ़ा तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरे मिडिल ईस्ट में चिंता बढ़ा दी है। खाड़ी देशों में हाई अलर्ट लागू है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में स्थिति किस दिशा में जाएगी, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts