Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एक्सपायर चॉकलेट खाने से मासूम की मौत

पंजाब का मामला, डेढ़ साल की राबिया को होने लगी थीं खून की उल्टियां
Follow on Google News
एक्सपायर चॉकलेट खाने से मासूम की मौत

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में चॉकलेट खाने से करीब डेढ़ साल की बच्ची को खून की उल्टियां हुईं और उसके बाद बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं संबंधित अधिकारी उस दुकान पर भी पहुंचे, जहां से चॉकलेट खरीदी गई थी। जांच में पता चला कि बच्ची को दी गई चॉकलेट एक्सपायरी डेट की थी। बता दें, इसके पहले पटियाला में केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। वहीं बच्ची के रिश्तेदार विक्की के अनुसार राबिया लुधियाना से कुछ दिन पहले पटियाला में उनके घर आई थी। जब बच्ची वापस लुधियाना जाने लगी तो उन्होंने एक दुकान से गिफ्ट पैक लिया, जिसमें कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट थे। लुधियाना पहुंचकर बच्ची ने चॉकलेट खा लिया। इसके बाद उसे खून की उल्टियां होने लगी थीं।

चॉकलेट खाने से बुआ की भी बिगड़ी थी तबीयत

इसके बाद मासूम बच्ची राबिया की हालत बिगड़ती गई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। आखिरकार लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं बच्ची की दादी अंजू देवी ने बताया कि राबिया और उसकी बुआ (22) ने चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे खाए थे। पहले बुआ की तबीयत खराब हुई, लेकिन उसने दवाई खाई और वह ठीक हो गई। इस बीच राबिया का पेट खराब हो गया और नाक से खून बहने लगा और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts