Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indresh Upadhyay Wife: कौन हैं शिप्रा शर्मा? पूर्व DSP की बेटी जो बनेगी कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन

युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर 2025 को जयपुर में शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस भव्य विवाह में देश के कई संत, बड़े कथावाचक और जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर इंद्रेश महाराज की दुल्हन कौन हैं?
Follow on Google News
कौन हैं शिप्रा शर्मा? पूर्व DSP की बेटी जो बनेगी कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वृंदावन के लोकप्रिय युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर 2025 को जयपुर में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सोशल मीडिया पर उत्सुकता भी उतनी ही बढ़ रही है। भक्त एक ही बात जानना चाहते हैं आखिर महाराज जी किससे विवाह कर रहे हैं?

    दुल्हन शिप्रा शर्मा- पहचान अब भी रहस्य

    सूत्रों के मुताबिक, इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा है, जो मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर से आती हैं और वर्तमान में उनका परिवार अमृतसर में रहता है। बताया जाता है कि शिप्रा के पिता हरेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में DSP पद पर रह चुके हैं। दुल्हन के बारे में इतना सब पता होने के बावजूद, उनकी तस्वीर अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैन्स की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

    वृंदावन में हल्दी संगीत-पारंपरिक रस्में

    विवाह से पहले वृंदावन में हल्दी, संगीत और कई पारंपरिक रस्में पूर्ण रीति-रिवाज से संपन्न हुईं। इन रस्मों की झलकियां भक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की जाती रहीं, जो तेजी से वायरल भी हुईं।

    बुधवार को निकली भव्य बारात ने तो मानो उत्साह की नई लहर पैदा कर दी। इंद्रेश महाराज दूल्हा बनकर घोड़ी पर विराजमान दिखे और उनकी गोद में बैठी उनकी भतीजी सभी का ध्यान खींच रही थी। बाराती बांके बिहारी जी का निशान थामे हुए जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

    शादी का वैदिक-आध्यात्मिक अंदाज

    जानकारी के अनुसार विवाह का निमंत्रण एक विशेष वैदिक-आध्यात्मिक थीम पर तैयार किया गया है। कार्ड के साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है और निमंत्रण पर श्रीनाथजी की छवि इसकी पवित्रता और सुंदरता को और बढ़ा देती है।

    Uploaded media

     देश-विदेश के संत होंगे उपस्थित

    ये विवाह समारोह जयपुर के ताज आमेर होटल में संपन्न होगा और इसमें देश-विदेश के कई संत, कथावाचक और जानी-मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। बाबा बागेश्वर, देवकीनंदन ठाकुर और सिंगर बी प्राक जैसे नाम इस समारोह को और भव्य बनाने वाले हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts