इंदौर में पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप! शादी का झांसा, 4 साल के मासूम से गलत हरकत की शिकायत
एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने चार वर्षीय बेटे के साथ भी गलत कृत्य की शिकायत की है। महिला ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Hemant Nagle
27 Oct 2026

























