Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : शक्कर व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, फ्लाइट से आरोपी का किया पीछा और दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा

Follow on Google News
Indore News : शक्कर व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, फ्लाइट से आरोपी का किया पीछा और दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के शक्कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने एडवांस पेमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को पुणे, मुंबई और दिल्ली तक फ्लाइट से पीछा करना पड़ा। आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है।

क्या है मामला?

क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार इंदौर के व्यापारी फर्म, जिनमें दर्शन इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण ट्रेडर्स, चंचल ट्रेडर्स, श्रीकृष्णा ट्रेडर्स, पी. योगेशचंद एंड कंपनी, नाकोडा शुगर ब्रोकर, आगम ट्रेडर्स, राजेंद्र कुमार अजीत कुमार सर्वोदय चौक (बीना, मप्र), और महावीर किराणा भंडार शामिल हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मेसर्स भूलेश्वर के प्रोपराइटर मितेश नाहटा और साजन शुगर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक साजन पांचपुते ने शक्कर उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस पेमेंट के रूप में कुल 2.61 करोड़ की धोखाधड़ी की। देखें वीडियो...

क्राइम ब्रांच ने फ्लाइट से किया पीछा

फरियादियों की शिकायत पर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच पुलिस ने तकनीकी जांच और निगरानी के आधार पर मितेश नाहटा की लोकेशन का पता लगाया। मितेश पुणे में था और मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार हुआ। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई से फ्लाइट के जरिए आरोपी का पीछा किया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मितेश ने बताया कि वह मेसर्स भूलेश्वर का प्रोपराइटर है और अपने साथी साजन के साथ मिलकर व्यापारियों को धोखे से शक्कर का झूठा भरोसा देकर एडवांस पेमेंट प्राप्त करता था। ये भी पढ़ें- Indore News : यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कान फोड़ू साइलेंसरों पर चला रोड रोलर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts