Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन कर निकाह... प्रेमी और परिवार सहित मौलवी पर केस दर्ज

इंदौर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन कर निकाह... प्रेमी और परिवार सहित मौलवी पर केस दर्ज

इंदौर। परदेशीपुरा में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक, उसके परिवार के छह सदस्यों और एक मौलवी सहित कई लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपना नाम छुपाकर उससे दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया।

गलत नाम बताकर रची साजिश

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात सोहिल खान से हुई थी, जो खुद को सोहिल राजपूत बताता था। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सोहिल ने शादी करने की इच्छा जताई। खुद को राजपूत बताने के कारण पीड़िता ने सहमति दे दी। 21 जून को वह अपने घर से 3 लाख रुपए और कुछ शादी से जुड़े दस्तावेज लेकर सोहिल के साथ अहमदाबाद चली गई।

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

अहमदाबाद पहुंचने के बाद सोहिल ने उसे अपने दोस्त के प्लास्टिक कारखाने में बने एक कमरे में ठहराया। 3 अगस्त को वह उसे अपने घर, नेशनल मिल चाल ले गया, जहां उसकी मां शामनाज फातिमा और पिता साकिर इकबाल से मुलाकात हुई। इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि सोहिल का धर्म अलग है। इसके बाद परिवार ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि साकिर इकबाल ने उसे कलमा पढ़वाया और उसका नाम बदलकर सना फातिमा रख दिया।

ये भी पढ़ें: इंदौर: विदेशी पालतू जानवर रखने के लिए अब जरूरी होगा परिवेश 2.0 पर पंजीकरण, 1000 रुपए शुल्क

विरोध करने पर बंदी बनाकर रखा

पीड़िता का कहना है कि धर्म परिवर्तन के विरोध के बावजूद उसे घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। इस बीच उसने सोहिल के मोबाइल में कई अन्य लड़कियों के साथ की गई बातचीत देखी। पूछने पर सोहिल ने कहा कि यही उसका काम है। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां और भाई से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

शनिवार को पीड़िता ने परदेशीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने फाइटर राजपूत उर्फ सोहिल खान, साकिर इकबाल, शामनाज फातिमा, नदीम अख्तर, सहवर इकबाल, यासिर हयात, सारिक, शिवा जरिन, गुलसफा, शौकत राजपूत, गुलजार राजपूत, नजाकत राजपूत और एक मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts