इंदौर:पॉश इलाके में भीषण आग, AC ब्लास्ट के बाद धधका आलीशान बंगला

इंदौर के पॉश इलाके में एक आलीशान बंगले में AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई जिससे पूरा बंगला धू-धू कर जल उठा। आग इतनी भयानक थी कि इसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।
पॉश इलाके में भीषण आग, AC ब्लास्ट के बाद धधका आलीशान बंगला

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी शिव शक्ति नगर में गुरुवार को एक आलीशान बंगले में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना रिवाज गार्डन के पीछे स्थित बंगला नंबर-5 की है जहां करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

AC में शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बंगले में लगे एयर कंडीशनर में भीषण गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद AC में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग पूरे बंगले में फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह बंगला रितेश राजेंद्र दुबे का है। आग दोपहर करीब 12 बजे लगी थी और तेजी से पूरे घर में फैल गई।

घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया

आग लगते ही बंगले में मौजूद परिवार और स्टाफ के बीच चीख-पुकार मच गई। धुएं और आग की वजह से कुछ लोग अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। कनाड़िया थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने जान जोखिम में डालकर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था कारोबार, 3 मशीनें जब्त; 12 लोग हिरासत में

8 हजार लीटर पानी डालकर बुझाई आग

दमकलकर्मियों ने करीब 8 हजार लीटर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में बेकाबू हुआ पानी का टैंकर, कई वाहनों को रौंदा; भीड़ ने की तोड़फोड़

सिटी बस डिपो में भी लगी आग

इसी दिन इंदौर के कृषि कॉलेज इलाके स्थित सिटी बस डिपो में खड़ी एक बस में भी आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग बुझाई गई। बताया जा रहा है कि जिस बस में आग लगी वह कंडम हालत में खड़ी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इससे पहले नवलखा इलाके में भी तीन बसों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts