इंदौर में बेटी की मौत से दुखी पुलिस जवान ने DIG ऑफिस में खाया जहर, हालत गंभीर

इंदौर में बेटी की मौत से दुखी पुलिस जवान ने DIG ऑफिस में खाया जहर, हालत गंभीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के मानपुर थाने में पदस्थ एक पुलिस जवान ने सोमवार दोपहर डीआईजी कार्यालय परिसर में जहर खा लिया। घटना के समय मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

    डीआईजी ऑफिस में अचानक खाया जहर

    घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की है। मानपुर थाने में तैनात जवान गजराज सिंह सिकरवार डीआईजी ऑफिस रीगल पहुंचे थे, जहां उन्होंने अचानक जहर खा लिया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत छोटी ग्वालटोली पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से गजराज सिंह को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    बेटी की रेल दुर्घटना में मौत से थे परेशान

    छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कामले के अनुसार, गजराज सिंह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। हाल ही में उनकी बेटी ईशा की बाणगंगा इलाके में रेल हादसे में मौत हो गई थी। बेटी की इस मौत से वे काफी दुखी थे और उन्होंने अधिकारियों को इसकी जांच करवाने की मांग भी की थी।

    पहले भी दिया था आवेदन

    जानकारी के अनुसार, जवान गजराज सिंह ने कुछ समय पहले विभागीय अधिकारियों को एक आवेदन भी दिया था। उसमें उन्होंने अपनी व्यक्तिगत परेशानियों और मानसिक तनाव के बारे में लिखा था। अधिकारियों ने कहा है कि उस आवेदन की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts