भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी, रिटायर शिक्षक की मौत-

भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी,  रिटायर शिक्षक की मौत-
रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को संक्रमण की चपेट में आए एक और मरीज की मौत हो गई। रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उल्टी-दस्त के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः ऑर्गन फेल होने से उनकी मौत हो गई।

    परिजनों के अनुसार शुक्रवार को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई थी। पहले उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन कोई खास सुधार नहीं हुआ। हालत ज्यादा बिगड़ने पर शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक संक्रमण के चलते शरीर में कमजोरी बढ़ गई थी और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। इलाज के तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे नीरज बौरासी ने बताया कि एक दिन पहले तक उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ थे और खुद अपने काम कर रहे थे। अचानक इस तरह तबीयत बिगड़ना पूरे परिवार के लिए सदमे जैसा है।

    गौरतलब है कि भागीरथपुरा इलाके में पाइपलाइन में सीवेज मिला दूषित पानी पीने से बीते कई हफ्तों से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अब तक इस जलजनित संक्रमण से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं। लगातार हो रही मौतों के बावजूद हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सके हैं, जिससे क्षेत्र के रहवासियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts