दो थाना प्रभारी चेकिंग में:फिर भी जिलाबदर गुंडा शहर में बेखौफ—निगरानी सिस्टम फेल

इंदौर। शहर में अपराधियों पर पुलिस की निगरानी और जिलाबदर बदमाशों की धरपकड़ को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी रोड पर गुरुवार देर रात एक जिलाबदर बदमाश ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय को लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने पहले डिलीवरी बॉय का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद उसे ओवरटेक कर गिराया और युवती ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाश ने कमर में छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और उस पर हमला करने दौड़ा। किसी तरह पीड़ित आरोपियों के चंगुल से छूटा और अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
ये भी पढ़ें: सलमान खान की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत, अचानक आया हार्ट अटैक
घटना रात करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है। फूड सप्लाई कंपनी में डिलीवरी बॉय पीयूष आर्डर लेकर हवा बंगला की तरफ जा रहा था। महूनाका के पास स्कूटर सवार युवक-युवती ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पीयूष को संदेह हुआ और वह आगे बढ़ता रहा। दोनों करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा करते हुए फूटी कोठी के पास पहुंचे और वहां ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रुकवा दी।
ये भी पढ़ें: आधी रात ऋषभ पंत ने CM धामी को किया पोस्ट, उत्तराखंड में जमीन खरीदने की जताई इच्छा; बोले- ‘3 साल से कर रहा हूं कोशिश’
बताया जा रहा है कि स्कूटर युवती चला रही थी। उसने पीयूष को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी ने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। पीयूष ने संघर्ष कर खुद को छुड़ाया और वाहन छोड़कर भाग गया। आरोपी युवक स्कूटर लेकर फरार हो गया।सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस ने भी तत्काल घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने द्वारकापुरी और सुदामा नगर क्षेत्र में नाकाबंदी कर 60 फीट रोड से युवती को स्कूटर सहित पकड़ लिया। उसकी पहचान पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में थी।
ये भी पढ़ें: रांची में छात्रों का सरकार से आमना-सामना! मंत्रियों से हुई सीधी बातचीत, मांगों पर क्या निकलेगा हल
एक महीने पहले हुआ था जिलाबदर
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र आनंद विसनार निवासी गाड़ी अड्डा, रावजी बाजार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रावजी बाजार, जूनी इंदौर और भंवरकुआं थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि उसे करीब एक महीने पहले ही जिलाबदर किया गया था, इसके बावजूद वह शहर में घूम रहा था और वारदात को अंजाम दे रहा था।
ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी? US ने पास किया बड़ा बिल, भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ का खतरा
पूछताछ में पलक ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब पी थी और इसके बाद अलग-अलग जगह घूमते रहे। पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदात के इरादे से ही महूनाका की ओर पहुंचे थे। पुलिस अब फरार प्रिंस की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही रावजी बाजार पुलिस को भी उसके संबंध में सूचना दी गई है।












