🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

आधी रात ऋषभ पंत ने CM धामी को किया पोस्ट, उत्तराखंड में जमीन खरीदने की जताई इच्छा; बोले- ‘3 साल से कर रहा हूं कोशिश’

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आधी रात सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
Follow on Google News
आधी रात ऋषभ पंत ने CM धामी को किया पोस्ट, उत्तराखंड में जमीन खरीदने की जताई इच्छा; बोले- ‘3 साल से कर रहा हूं कोशिश’
ऋषभ पंत नेसोशल मीडिया पर जमीन खरीदने की जताई इच्छा

 क्रिकेट टीम के स्टार ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपने लिए राज्य में जमीन खरीदने में मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहते हैं और अपने पहाड़ी राज्य में अपना घर बनाना चाहते हैं। पंत के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन साल से इसके लिए कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है।

आधी रात करीब 1 बजे CM धामी को किया पोस्ट

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह पोस्ट रात करीब 1 बजे किया। पोस्ट में उन्होंने सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित किया। पंत ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह उत्तराखंड के स्थानीय निवासी हैं और काफी समय से राज्य में अपना बेस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह दिल्ली से अपना बसे उत्तराखंड ले जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसी बड़ी और उपयुक्त जमीन नहीं मिल रही है, जहां वह अपना घर बना सकें। पंत के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। लोग यह जानने में दिलचस्पी दिखाने लगे कि आखिर पंत उत्तराखंड में अपना घर क्यों बनाना चाहते हैं और जमीन खरीदने में उन्हें किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का उद्घाटन: सीएम धामी ने किया लोकार्पण, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Twitter Post

'मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है'

ऋषभ पंत ने अपने संदेश में अपने राज्य के प्रति भावनाएं भी जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तराखंड से बेहद प्यार है और वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं। पंत ने यह भी कहा कि वह अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उनका मकसद सिर्फ अपने लिए घर बनाना नहीं है, बल्कि अपने राज्य से जुड़कर यहां के लोगों और विकास में अपनी भूमिका निभाना भी है।

3 साल से जमीन की तलाश में हैं पंत

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में बताया कि वह करीब तीन साल से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कोशिश के बावजूद अभी तक उन्हें ऐसी जमीन नहीं मिल पाई है, जिसे वह अपने रहने के लिए उपयुक्त मानते हों। पंत के मुताबिक, जमीन खरीदने की प्रक्रिया में स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण उनके लिए यह पूरी प्रक्रिया काफी मुश्किल बन गई है। उन्होंने अपनी परेशानी बताते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें जमीन अधिग्रहण और खरीद की प्रक्रिया को समझने में मदद की जरूरत है।

'मुझे मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं चाहिए'

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में एक बात बिल्कुल साफ कर दी। उन्होंने कहा कि वह सरकार से मुफ्त जमीन या किसी तरह का तोहफा नहीं मांग रहे हैं। पंत ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार की ओर से कोई उपहार मिलता है, तो निश्चित तौर पर यह अच्छी बात होगी। लेकिन उनकी ऐसी कोई मांग नहीं है। वह सरकार से सिर्फ इतना चाहते हैं कि उन्हें नियमों के तहत जमीन खरीदने की अनुमति मिले। पंत ने यह भी कहा कि वह जमीन सरकारी दरों पर खरीदना चाहते हैं। उनका उद्देश्य उत्तराखंड में अपने और अपने परिवार के लिए पहला घर बनाना है।

Twitter Post

पंत बोले- 'मैं सिर्फ अपना पहला घर बनाना चाहता हूं'

अपने संदेश में पंत ने कहा कि वह उत्तराखंड में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। इसके लिए वह सरकार से किसी विशेष सुविधा या मुफ्त जमीन की मांग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नियमों के तहत उन्हें जमीन खरीदने की अनुमति मिलती है, तो वह सरकारी दर के हिसाब से जमीन खरीदने के लिए तैयार हैं। पंत की इस बात से यह साफ होता है कि वह अपने गृह राज्य में स्थायी रूप से एक बेस बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

जमीन खरीदने की प्रक्रिया को लेकर उलझन

ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री से अपनी एक और परेशानी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह स्पष्ट रूप से पता नहीं है कि जमीन खरीदने की पूरी प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किससे संपर्क किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में स्पष्टता नहीं होने के कारण पिछले कुछ वर्षों से उन्हें परेशानी हो रही है।

Rishabh Pant : ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, टीम ने जारी किया बयान

श्रीलंका सीरीज की तैयारी के बीच आया पोस्ट

ऋषभ पंत का यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है, जब भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी हुई है। भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त को गाले में शुरू होना है। सीरीज से पहले भारतीय टीम श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है। इसी दौरान पंत का देर रात किया गया यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

उत्तराखंड से पंत का खास रिश्ता

ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ है। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में उन्होंने राज्य से गहरा जुड़ाव बनाए रखा। भारतीय क्रिकेट में सफलता हासिल करने के बाद भी पंत कई मौकों पर उत्तराखंड के प्रति अपना लगाव जाहिर करते रहे हैं।

उत्तराखंड : सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए धामी

अब CM धामी के जवाब पर नजर

ऋषभ पंत के इस सार्वजनिक अनुरोध के बाद अब सबकी नजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जवाब पर है। अब देखना होगा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है और पंत को जमीन खरीदने की प्रक्रिया में किस तरह की मदद मिलती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

icon

Latest Posts