Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : नशेड़ियों से परेशान लोगों के पोस्टर लगाने के बाद पुलिस का एक्शन, गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, गोली चलाने वाले का निकाला जुलूस

Follow on Google News
इंदौर : नशेड़ियों से परेशान लोगों के पोस्टर लगाने के बाद पुलिस का एक्शन, गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, गोली चलाने वाले का निकाला जुलूस
इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को इलाके में कुछ रहवासियों द्वारा पोस्टर लगा दिए गए थे। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ''गांजा यहां नहीं मिलता है''... आए दिन इलाके में नशेड़ी घुस जाते हैं और गांजे के लिए पूछताछ करते रहते हैं। इससे परेशान होकर इलाके के लोगों ने गांजा मल्टी के पीछे मिलता है लिख दिया था। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात दो महिलाओं को गिरफ्तार किया जो कि इलाके में गांजा बचा करती थी। वहीं गुरुवार को इलाके में गांजा बेचने वाले आरोपियों के विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका गुरुवार देर रात जुलूस निकाला गया। साथ ही इलाके के रहवासियों से पैर पढ़ते हुए माफी भी मंगवाई गई।

दो महिला समेत युवक को किया गिरफ्तार

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, गुरुवार को द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के समीप विदुर नगर में कुछ बदमाशों द्वारा विवाद के बाद हवाई फायरिंग की पुलिस को सूचना मिली थी। जहां थाने पर मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। घटना में सन्नी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1702585319877447706 घटना के पहले सन्नी के साथ अन्य दो साथी इलाके में गांजा खरीदने गए थे। जहां पर विवाद के बाद उन्होंने हवाई फायरिंग की थी, जिसके वीडियो फुटेज भी सामने आए थे। वहीं इलाके में रहने वाली दो महिलाएं नंदा और अनीता कई समय से दबे छुपे तरीके से गंजा बेचती थी। दोनों दिग्विजय मल्टी की रहने वाली बताई जा रही।

रहवासियों ने वीडियो किए थे वायरल

इलाके में लगातार गांजा बेचने की शिकायत के बाद कुछ रहवासियों द्वारा वीडियो बनाकर वायरल किए गए थे। वीडियो मिलने के बाद पुलिस द्वारा गुरुवार देर रात गांजा बेचने वाले दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं इलाके में विवाद कर दहशत फैलाने वाले सन्नी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जहां गोली चलाई, वहीं रहवासियों से मांगी माफी

पुलिस द्वारा गोली चलने की घटना के बाद जहां गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं इलाके में उसका जुलूस निकालकर इलाके में दहशत फैलाने वाले रवासियों से माफी भी मंगवाई गई। आरोपी बाकायदा कान पकड़कर इलाके की महिलाओं से माफी मांगते हुए अब यह काम ना करने की बात भी कह रहा है। वहीं पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश कर जल्द उन्हें जेल की सलाखों के पीछे करने की बात कही जा रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : बदमाशों ने दिनदहाड़े किया बार पर पथराव, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts