Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : पत्नी के वियोग में परेशान पति ने की खुदकुशी, फांसी लगाने से पहले बोला- 6 जन्मों तक रहेगा तेरा इंतजार, देखें मौत के पहले का आखिरी VIDEO...

Follow on Google News
इंदौर : पत्नी के वियोग में परेशान पति ने की खुदकुशी, फांसी लगाने से पहले बोला- 6 जन्मों तक रहेगा तेरा इंतजार, देखें मौत के पहले का आखिरी VIDEO...
इंदौर। पत्नी के वियोग में परेशान होकर पति ने मौत को गले लगा लिया। मौत के पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- छह जन्मों तक तेरा इंतजार रहेगा... इसके बाद फांसी लगाकर युवक ने मौत को गले लगा लिया। बता दें कि तीन महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। लेकिन, पत्नी मायके से वापस नहीं लौट रही थी। लगातार फोन पर बात करने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो उसने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, सतवास की रहने वाली शिवानी से निलेश पिता विकास माहौरै निवासी इंदौर का विवाह 3 महीने पहले ही हुआ था। कुछ दिनों पहले शिवानी अपने ससुराल सतवास चली गई थी, जिसके बाद से निलेश लगातार फोन कर पत्नी को वापस बुला रहा था। लेकिन, उसने तलाक की बात कही और निलेश से कहा कि दहेज में जितना भी सामान दिया गया है वह तुम वापस लेकर आ जाओ। सोमवार को कन्नौज की अदालत में तलाक लेने की बात हुई थी, निलेश ने रविवार को दहेज का सामान रखा और वह शिवानी को तलाक देने के लिए निकल रहा था, जहां पर शिवानी ने तलाक देने से मना कर दिया और कह दिया जन्माष्टमी के बाद हम बात करेंगे। निलेश इसी बात से परेशान था और देर रात 3:00 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पहले निलेश ने अपने स्टेटस पर वीडियो बनाया और उस पर लिखा कि एक जन्म का सफर समाप्त हो गया है शिवानी बाकी 6 जन्म तक तेरा इंतजार रहेगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1698598043476484255?s=20 (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- VIDEO : नर्मदापुरम के डूमर गांव की दूधी नदी में डूबे सभी 5 बच्चों के शव मिले, 24 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts