VIDEO : इंदौर के रीगल चौराहे की पहचान... रीगल टॉकीज में लगी भीषण आग, लंबे समय से बंद पड़ी थी टॉकीज, जलकर खाक

इंदौर। इंदौर और चौराहे की पहचान बनी रीगल टॉकीज 85 वर्ष बाद बंद हो गई थी, वर्ष 2019 में लंबे समय की जद्दोजहद के बाद यह टॉकीज बंद हुई थी। शहर की रीगल टॉकीज में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक रीगल टॉकीज जलकर खाक हो हई। यदि रीगल टॉकीज के इतिहास की बात की जाए तो यहां देखी गई पहली फिल्म हरिश्चंद्र थी, जो 85 साल पहले यहां रिलीज हुई थी। वहीं, इस टॉकीज की अंतिम फिल्म ड्रीम गर्ल थी। जिसके बाद यह टॉकीज बंद हो गई थी।
दरअसल, वर्ष 2019 में कानूनी दांवपेच के बाद लीज का नवीनीकरण नहीं होने के बाद इस टॉकीज को नगर निगम ने अपने कब्जे में लेकर स्टॉपेज को बंद कर दिया था। जहां पर 85 वर्षों तक यह टॉकीज पूरे शहर के लिए एक मनोरंजन का साधन था। इस टॉकीज के बंद हो जाने के बाद रीगल चौराहे का नाम जस का तस रहा। लेकिन, चौराहे का नाम से जाने वाले रीगल ऑफिस बंद हो गया।











