Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लिफ्ट में हादसा! दूसरे फ्लोर से धड़ाम नीचे गिरी, 7 लोग घायल; गेट तोड़कर निकाले गए

स्नेह नगर के नवलखा कॉम्प्लेक्स में पुरानी लिफ्ट दूसरे फ्लोर से अचानक नीचे गिरी; क्षमता से ज्यादा सवारियां थीं, गेट तोड़कर सात घायलों को निकाला गया, सभी अस्पताल में भर्ती।
लिफ्ट में हादसा! दूसरे फ्लोर से धड़ाम नीचे गिरी, 7 लोग घायल; गेट तोड़कर निकाले गए

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर स्थित नवलखा कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट अचानक दूसरे फ्लोर से नीचे आ गिरी। हादसे के समय लिफ्ट में सात लोग सवार थे। सभी लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में उसकी क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे।घटना के बाद कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग तुरंत जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसीपी भी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट तोड़कर सातों घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: A, B, O के बाद खून की दुनिया में नया खुलासा, वैज्ञानिकों ने खोजा JAMA सिस्टम, जानें क्या है खास

दूसरे फ्लोर से अचानक नीचे आ गिरी लिफ्ट

घटना मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। सी ब्लॉक की पुरानी लिफ्ट में सात लोग सवार होकर नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट दूसरे फ्लोर के आसपास पहुंची और अचानक नीचे की तरफ गिर गई।अचानक हुए इस हादसे से लिफ्ट के भीतर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। नीचे पहुंचने के बाद सभी लोग अंदर फंस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों ने बढ़ाई सियासी हलचल, बीजेपी-एनडीए की 7, सपा की 2 सीटों के पीछे क्या है गणित?

गेट तोड़कर निकाले गए सातों लोग

लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने उसे खोलने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान तेज किया गया। आखिरकार लिफ्ट का गेट तोड़कर सभी सात लोगों को बाहर निकाला गया।घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर जू में अब समुद्र की गहराइयों का रोमांच! 35 करोड़ में बनेगी अंडरवॉटर टनल, तैरेंगी मछलियां, पेंगुइन से लेकर स्नॉर्कलिंग तक होगा रोमांच

एक स्थानीय निवासी, छह पंजाब से आए मेहमान घायल

हादसे में नवलखा कॉम्प्लेक्स के स्थानीय निवासी अंकित ढींगरा भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनके पैरों में गंभीर चोट आई है और फ्रैक्चर हुआ है।लिफ्ट में मौजूद अन्य छह लोग पंजाब से इंदौर आए ढींगरा परिवार के मेहमान बताए जा रहे हैं। हादसे में उनके पैरों में भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: कक्षा 9 के छात्र ध्यान दें! नई किताबों के साथ बदलेगा पढ़ाई का तरीका, छात्रों को क्या-क्या मिलेगा नया?

क्षमता से ज्यादा सवारियां बनीं हादसे की वजह?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लिफ्ट में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हालांकि लिफ्ट किस वजह से नीचे गिरी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।पुलिस अब लिफ्ट की क्षमता, उसकी उम्र, तकनीकी स्थिति और नियमित रखरखाव से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लिफ्ट का समय-समय पर निरीक्षण और मेंटेनेंस कराया जा रहा था या नहीं।

ये भी पढ़ें: सीहोर में आउटसोर्स कर्मचारियों का आक्रोश, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

बड़ा हादसा टला, नहीं गई किसी की जान

हादसा गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। सातों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts