Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जिस मां की गोद में मिलना था प्यार, उसी ने दी दर्दनाक सजा! 7 साल की बच्ची का पैर गैस पर जलाया

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के शिवनगर में मां की क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची को अपने साथ ले जाने की बात पर हुए विवाद में महिला ने अपनी 7 वर्षीय बेटी से मारपीट की और गुस्से में उसका पैर जलती गैस पर रख दिया। बच्ची के पैर में छाला पड़ गया। नानी ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। शिकायत पर पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिस मां की गोद में मिलना था प्यार, उसी ने दी दर्दनाक सजा! 7 साल की बच्ची का पैर गैस पर जलाया
AI GENERATED

इंदौर। शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शिवनगर में एक महिला ने गुस्से में अपना आपा खोते हुए अपनी ही 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि महिला ने बच्ची का पैर जलती गैस पर रख दिया, जिससे उसके पैर में छाला पड़ गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची नानी ने किसी तरह उसे बचाया। इस दौरान आरोपी महिला ने अपनी मां के साथ भी गाली-गलौज की। घटना के बाद नानी ने पुलिस थाने पहुंचकर अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: इंदौर में जीतू पटवारी सब्जी की दुकान लगाने पहुंचे; पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्यापारियों साथ 2 घंटे प्रदर्शन

छह साल से नानी के पास रह रही थी मासूम

बाणगंगा पुलिस के अनुसार, शिवनगर निवासी सावित्री पति रामसेवक परिहार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी प्रवेश की 7 वर्षीय बच्ची करीब छह साल से उनके पास ही रह रही है। नानी ही बच्ची की देखभाल और पालन-पोषण कर रही थीं। इसी बीच प्रवेश बच्ची को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगी।

ये भी पढ़ें: PU Special : आस्था और सीवेज में उलझी चित्रकूट की मंदाकिनी नदी, 103 होटल, धर्मशालाओं और दुकानों को दिए गए नोटिस

बच्ची को ले जाने की बात पर हुआ विवाद

फरियादी सावित्री के अनुसार, जब उनकी बेटी प्रवेश बच्ची को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगी तो उन्होंने उसे समझाते हुए कहा कि बच्ची तुम्हारी है, तो उसे अपने साथ अच्छे से रखना और उसकी देखभाल करना। इसी बात पर प्रवेश नाराज हो गई और अपनी मां के साथ विवाद करने लगी। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट की पुलिस विभाग पर सख्त टिप्पणी: 'पुलिस को बेलगाम घोड़ा बनाने पर आमादा हैं आला अधिकारी', 34 में से 31 मांग-पत्र दबाए

गुस्से में मासूम को पीटा, जलती गैस पर रखा पैर

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रवेश ने अपनी मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने 7 वर्षीय बेटी के साथ हाथों से मारपीट की। गुस्से में वह इस कदर बेकाबू हो गई कि बच्ची का पैर जलती हुई गैस पर रख दिया। यह देखकर नानी घबरा गईं और तत्काल बीच-बचाव करते हुए बच्ची को बचाया। इस घटना में मासूम के पैर में छाला पड़ गया।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में सड़क नहीं होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची; गर्भवती 4 किमी पैदल चली, जुड़वां बच्चों की जान नहीं बची

बेटी को बचाने पहुंची नानी से भी की अभद्रता

सावित्री ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपनी नातिन को बचाने की कोशिश की तो आरोपी बेटी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। घर में हुए इस घटनाक्रम से मासूम बच्ची बुरी तरह डर गई। इसके बाद नानी ने मामले की शिकायत बाणगंगा थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने मां के खिलाफ दर्ज किया केस

बाणगंगा पुलिस ने सावित्री परिहार की शिकायत पर आरोपी प्रवेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts