सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जलेगा कार्तिगई दीपम, PM मोदी ने ‘भगवान मुरुगन की जय’ कहकर जताई खुशी

तमिलनाडु के मदुरै की तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर आज कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर भगवान मुरुगन का जयकारा लगाया। कोर्ट ने दीप जलाने में रुकावट के मामले में राज्य के कई बड़े अधिकारियों से भी जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जलेगा कार्तिगई दीपम, PM मोदी ने ‘भगवान मुरुगन की जय’ कहकर जताई खुशी
PM मोदी ने कार्तिगई दीपम पर जताई खुशी

मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में स्थित तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश के बाद शनिवार, 28 नवंबर को पहाड़ी पर मौजूद दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाया जाएगा। इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में भगवान मुरुगन की जय लिखी। वहीं, कोर्ट ने पहले दिए गए आदेश का पालन नहीं होने पर तमिलनाडु प्रशासन से जवाब मांगा है और दीप जलाने की व्यवस्था के लिए नए निर्देश भी दिए हैं।

X Post

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दिया दीप जलाने का आदेश?

दरअसल, 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी थी। इसके बाद 24 नवंबर को त्योहार के दिन भी दीप जलाने का मामला सामने आया, लेकिन उस दिन स्तंभ पर दीप नहीं जलाया गया। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की परेशानी का हवाला देते हुए वहां दीप जलाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई और 28 नवंबर को हर हाल में दीप जलाने का आदेश दिया।

PM मोदी ने तीन भाषाओं में लगाया जयकारा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तमिल में 'वेत्रीवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा' लिखा। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में भी भगवान मुरुगन की जय कही। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में तीन बार यह जयकारा लगाया। उनका यह संदेश सामने आने के बाद कार्तिगई दीपम का मामला फिर चर्चा में आ गया है।

तमिलनाडु दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त; दीपथून पर शनिवार को दीप जलाने का आदेश; मंदिर ट्रस्ट निलंबित, CRPF को सुरक्षा

मंदिर की सुरक्षा अब CRPF के हाथों में

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुरक्षा को लेकर भी बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने दीप जलाने के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF को देने का निर्देश दिया है। अब इस काम में स्थानीय पुलिस की जगह CRPF की भूमिका अहम होगी। कोर्ट ने मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड को भी निलंबित कर दिया है। मंदिर का काम संभालने के लिए हाईकोर्ट के दो रिटायर्ड जजों को जिम्मेदारी दी गई है। कोर्ट का कहना है कि दीप जलाने की पूरी व्यवस्था उसके आदेश के अनुसार होनी चाहिए।

बड़े अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस

दीप जलाने के आदेश का पालन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के कई बड़े अधिकारियों से जवाब मांगा है। इनमें राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मदुरै के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा मुख्य सचिव को 15 दिसंबर को अदालत में खुद पेश होने और जवाब देने को कहा गया है। कोर्ट ने अधिकारियों के बीच हुई फोन पर बातचीत और मैसेज की जानकारी भी मांगी है।

100 साल से ज्यादा पुराना है यह विवाद

तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का मामला नया नहीं है। इस जगह को लेकर करीब 100 साल से ज्यादा समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। पहाड़ी पर भगवान मुरुगन का पुराना मंदिर है। वहीं, पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में एक दरगाह भी मौजूद है। दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग राय है। हिंदू पक्ष इसे पुराना दीप स्तंभ मानता है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह जमीन की पहचान के लिए बनाया गया पत्थर है।

चंद्रबाबू नायडू ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, बोले- 50% सीटें बढ़ने से महिलाओं को मिलेगा प्रतिनिधित्व का असली हक

15 दिसंबर को फिर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिलहाल वह दीप जलाने के आदेश का पालन नहीं होने के मामले को देख रहा है। मंदिर और दरगाह के बीच जमीन के अधिकार को लेकर चल रहे विवाद पर अभी फैसला नहीं किया जाएगा। इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। 

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts