Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'पुतिन किसी के दोस्त नहीं, वो कातिल हैं', ट्रंप के बयान पर जेलेंस्की का फूटा गुस्सा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतिन को दोस्त कहने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति किसी के दोस्त नहीं हो सकते। जेलेंस्की ने अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की मांग की है, ताकि यूक्रेन में जारी युद्ध रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।
'पुतिन किसी के दोस्त नहीं, वो कातिल हैं', ट्रंप के बयान पर जेलेंस्की का फूटा गुस्सा
ट्रंप के बयान पर भड़के जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर एक बार फिर अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान पर नाराजगी जताई है। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना दोस्त बताया था। इस पर जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन हमलावर और कातिल हैं, ऐसे में उन्हें किसी का दोस्त नहीं कहा जा सकता। BBC को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने अमेरिका से रूस पर और दबाव बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे युद्ध रोकने में मदद मिल सकती है।

ट्रंप के बयान पर क्यों भड़के जेलेंस्की?

जेलेंस्की ने BBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को दोस्त कहना हैरान करने वाला है। उनका कहना है कि जो नेता दूसरे देश पर हमला कर रहा है और लोगों की जान जा रही है, उसे दोस्त कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने ट्रंप के बयान की तुलना दूसरे विश्व युद्ध के समय से करते हुए कहा कि उस दौर में जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर को दोस्त कहना भी इसी तरह गलत होता। जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन किसी के दोस्त नहीं हो सकते।

APEC सम्मेलन के दौरान जहां शी और ट्रंप मिले वहां से कुछ किलोमीटर दूर बिक रही थीं एनवीडिया की एडवांस चिप्स

अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की मांग

जेलेंस्की ने अमेरिका से अपील की है कि वह रूस पर और सख्ती करे। उनका कहना है कि अमेरिका के पास ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे पुतिन पर दबाव बनाया जा सकता है। इससे रूस को हमले रोकने के लिए मजबूर किया जा सकता है। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहता है। इसके लिए जरूरी है कि रूस पर दबाव बनाया जाए और लोगों की जान बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ट्रंप के करीबियों के बयान से भी नाराजगी

जेलेंस्की की नाराजगी सिर्फ ट्रंप के बयान तक सीमित नहीं है। ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने पुतिन को राजनीति का बड़ा खिलाड़ी बताया था। वहीं, अमेरिकी अधिकारी स्टीव विटकॉफ ने भी पुतिन को इंसानियत से जुड़ा व्यक्ति बताया था। इन बयानों से यूक्रेन की नाराजगी और बढ़ गई है। यूक्रेन का मानना है कि रूस के हमलों के बीच पुतिन के बारे में इस तरह की बातें करना सही नहीं है।

शेख हसीना 16 दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने को तैयार, जरूरत पड़ी तो पैदल भी सीमा पार कर सकती हैं

पैट्रियट मिसाइल और स्टारलिंक को लेकर भी चिंता

जेलेंस्की ने अमेरिका से मिलने वाली सैन्य मदद पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यूक्रेन को जिन पैट्रियट मिसाइलों की जरूरत है, उनकी सप्लाई में देरी हो रही है। ये मिसाइलें रूस के हमलों से बचाव में मदद करती हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टारलिंक इंटरनेट सेवा में आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया। युद्ध के दौरान यूक्रेन की सेना और सरकारी कामकाज के लिए यह सेवा काफी जरूरी है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts