कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर फिर छिड़ी बहस, मार्क जुकरबर्ग की बात पर एलन मस्क ने कहा 'Yup'

कोरोना महामारी के करीब पांच साल बाद कोविड वैक्सीन को लेकर एक बार फिर नई बहस शुरू हो गई है। इस बार चर्चा की वजह एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बयान हैं। दरअसल, मस्क ने जुकरबर्ग के एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की और उस पर 'Yup' लिखा। इस वीडियो में जुकरबर्ग ने बताया था कि कोरोना महामारी के समय अमेरिकी सरकार ने मेटा पर वैक्सीन से जुड़े कुछ पोस्ट हटाने का दबाव बनाया था। उनके इस बयान ने वैक्सीन और सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है।
मार्क जुकरबर्ग ने क्या दावा किया था?
मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने जनवरी 2025 में जो रोगन के पॉडकास्ट में कोरोना महामारी के समय के हालात पर बात की थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया था कि उस समय अमेरिकी सरकार की ओर से मेटा पर कई तरह का दबाव बनाया गया था। जुकरबर्ग के मुताबिक, सरकार चाहती थी कि सोशल मीडिया से ऐसे पोस्ट हटाए जाएं, जिनमें कोविड वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट के बारे में बताया जा रहा था। उन्होंने कहा था कि वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट की बात करना गलत नहीं था। इसके बावजूद ऐसे पोस्ट को हटाने के लिए कहा जा रहा था। जुकरबर्ग ने इस तरह के सरकारी दबाव को गलत बताया था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि कोविड वैक्सीन के नुकसान के मुकाबले इसके फायदे ज्यादा थे।
'पुतिन किसी के दोस्त नहीं, वो कातिल हैं', ट्रंप के बयान पर जेलेंस्की का फूटा गुस्सा
वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर क्यों हुई चर्चा?
कोरोना महामारी के दौरान दुनिया के कई देशों में तेजी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। लोगों को संक्रमण और गंभीर बीमारी से बचाने के लिए अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन दी गई थीं। उस समय वैक्सीन को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आई थी। कुछ लोगों में टीका लगने के बाद हल्का बुखार, शरीर में दर्द और थकान जैसे असर भी देखे गए थे। हालांकि, कुछ दुर्लभ मामलों में गंभीर साइड इफेक्ट भी सामने आए। स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाओं ने इन पर नजर रखी और लोगों को जरूरी जानकारी दी।
शेख हसीना 16 दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने को तैयार, जरूरत पड़ी तो पैदल भी सीमा पार कर सकती हैं
एलन मस्क ने पोस्ट कर जताई सहमति
एलन मस्क ने 28 नवंबर 2026 को X पर जुकरबर्ग के पुराने इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर की। इसके साथ उन्होंने सिर्फ 'Yup' लिखा। मस्क के इस छोटे से जवाब को जुकरबर्ग की बात से उनकी सहमति के तौर पर देखा जा रहा है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर कोविड वैक्सीन, उसके साइड इफेक्ट और सरकार की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।




















