Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी करने वाला पूर्व पार्षद के बेटे बंटी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर से गुजरात तक अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क में शराब ठेकेदार सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव को चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ठेके की आड़ में लग्जरी बसों और ट्रकों से शराब गुजरात भेजी जा रही थी। मैनेजरों की पूछताछ में बंटी का नाम सामने आया। कनाड़िया पुलिस 55 लाख की शराब जब्ती के मामले में भी उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
इंदौर से गुजरात तक शराब तस्करी करने वाला पूर्व पार्षद के बेटे बंटी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
AI GENERATED

इंदौर। शहर में शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। शराब के ठेके की आड़ में लग्जरी बसों और ट्रकों के जरिए गुजरात तक अवैध शराब पहुंचाने का आरोप सामने आया है। चंदन नगर पुलिस ने इस मामले में शराब ठेकेदार सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव को गिरफ्तार किया है। बंटी पूर्व पार्षद यादव का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि कंचनबाग स्थित शराब दुकान से शराब की पेटियां निकालकर गुजरात भेजी जा रही थीं। इस पूरे मामले में दुकान के मैनेजरों की भूमिका भी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: 'पुतिन किसी के दोस्त नहीं, वो कातिल हैं', ट्रंप के बयान पर जेलेंस्की का फूटा गुस्सा

गुजरात जाने वाली बस में मिली शराब की पेटियां

मामले की शुरुआत तब हुई, जब पुलिस ने पिछले दिनों गुजरात जाने वाली एक बस से शराब की पेटियां ले जाते हुए सागर सालट, सुनील वसूनिया और रतन प्रजापत को पकड़ा था। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो शराब की सप्लाई के स्रोत का पता चला। आरोपियों ने बताया कि शराब कंचनबाग स्थित दुकान से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने दुकान और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: इंदौर में गहने चुराकर प्रेमी को देती रही नौकरानी! जेवर बेचकर खरीदे मोबाइल-कपड़े, बाकी रकम की कराई FD

लाइसेंस किसी और के नाम, संचालन बंटी यादव के हाथ में

जांच में पता चला कि कंचनबाग स्थित शराब दुकान का लाइसेंस आदित्य शिवहरे के नाम पर है, जबकि दुकान का संचालन बंटी यादव करता था। पुलिस ने मामले में दुकान के मैनेजर विनोद और अजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने शराब की सप्लाई में बंटी यादव की भूमिका बताई। इसके बाद पुलिस ने बंटी की तलाश तेज कर दी।

ये भी पढ़ें: बिसलेरी के पानी पर फिर उठे सवाल, बंगाल के प्लांट में मिला बैक्टीरिया; FSSAI ने दी केस चलाने की मंजूरी

गिरफ्तारी के डर से फरार, अग्रिम जमानत के लिए लगाई अर्जी

पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद बंटी यादव फरार हो गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई। हालांकि, पुलिस ने अदालत में जमानत का विरोध किया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले में उसकी भूमिका को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज जलेगा कार्तिगई दीपम, PM मोदी ने ‘भगवान मुरुगन की जय’ कहकर जताई खुशी

55 लाख की शराब जब्ती में भी सामने आया नाम

बंटी यादव का नाम शराब तस्करी के एक अन्य मामले में भी सामने आया है। कनाड़िया पुलिस बायपास से करीब 55 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त करने के मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में शराब ट्रक के जरिए गुजरात भेजी जा रही थी। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बंटी का नाम लिया था। इसके बाद कनाड़िया पुलिस ने भी जांच का दायरा बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर: बाएं हाथ में फ्रैक्चर, एम्स में भर्ती

कनाड़िया पुलिस ने जारी किया नोटिस

इस मामले में टीआई तिलक करोले ने बंटी यादव को नोटिस जारी किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गुजरात भेजी जा रही शराब की खेप कहां से निकलती थी, परिवहन के लिए किन लोगों और वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं। बसों से लेकर ट्रकों तक फैले शराब परिवहन के इस कथित नेटवर्क ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। चंदन नगर और कनाड़िया पुलिस दोनों मामलों के तार जोड़कर शराब की सप्लाई, ठेकेदार की भूमिका और गुजरात तक पहुंचने वाले पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts