Jabalpur Train Derailed : जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां इंदौर से चलकर जबलपुर आने वाली (22191) ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतर गए। घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं सूचना मिलते ही पश्चिम-मध्य रेलवे (WCR) की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय मौके पर पहुंचीं और हादसे की जांच के आदेश दिए।
ये भी पढ़ें- रतलाम में हादसा : 60 फीट खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत; घाट चढ़ते समय फेल हुए ब्रेक
प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर दूर हुई घटना
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि, ट्रेन इंदौर से आ रही थी, जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर बढ़ते समय ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। तभी प्लेटफॉर्म से करीब 150 मीटर दूर 2 डिब्बे पटरी से उतर गए, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह करीब 5.50 बजे हुई।
ये भी पढ़ें- रतलाम में हादसा : 60 फीट खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत; घाट चढ़ते समय फेल हुए ब्रेक



















