Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़:दो क्लीनिक सील; स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बार-बार नोटिस के बाद भी जारी था संचालन, निरीक्षण में एलोपैथिक उपचार करते मिले संचालक; पुलिस की मौजूदगी में दोनों क्लीनिक सील
दो क्लीनिक सील; स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील किया

इंदौर।  बिना निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता के इलाज कर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो ऐसे क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया, जहां कथित रूप से वैध एलोपैथिक योग्यता के बिना मरीजों का उपचार किया जा रहा था। विभाग का कहना है कि दोनों संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी कर क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों की अनदेखी करते हुए संचालन जारी रखा गया।

ये भी पढ़ें: विकसित भारत-जी राम जी : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने राज्यों को जारी की 25,863 करोड़ रुपए की पहली किस्त

अर्बन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिव्यानी अहरवाल के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में ओम साईं क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई। यह क्लीनिक कमल गुर्जर संचालित कर रहे थे। जांच के दौरान पाया गया कि उनके पास इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की डिग्री है, जबकि क्लीनिक में एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का इलाज किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संचालक को 20 मई और 20 जून को नोटिस जारी कर क्लीनिक बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: गुना: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, फंदे से लटका मिला था शव

इसी अभियान के तहत अभिषेक नगर, मुसाखेड़ी स्थित संजीवनी क्लीनिक पर भी कार्रवाई की गई। यह क्लीनिक दिनेश गुर्जर द्वारा संचालित किया जा रहा था। विभागीय जांच में सामने आया कि क्लीनिक बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति और निर्धारित चिकित्सकीय अर्हता के संचालित हो रहा था। पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद संचालन जारी रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने इसे भी सील कर दिया।

ये भी पढ़ें: कैलारस: नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर भेजा था माफीनामा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हासानी ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना वैध अनुमति अथवा निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी क्लीनिक में उपचार कराने से पहले संबंधित चिकित्सक की योग्यता और पंजीयन की जानकारी अवश्य जांच लें।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts