Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कैलारस:नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर भेजा था माफीनामा

मुरैना के कैलारस में नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति अशोक राणावत ने कथित रूप से अपने पैतृक गांव चौकी में पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया संदेश सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति ने गोली मारकर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर भेजा था माफीनामा
File Photo

मुरैना जिले के कैलारस नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा राणावत के पति अशोक राणावत (55) ने कथित रूप से अपने पैतृक गांव चौकी स्थित तिवरिया में पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

/img/116/1783262689050

रात में गांव पहुंचे, फिर तिवरिया में हुई घटना

जानकारी के अनुसार अशोक राणावत शनिवार रात कैलारस से लगभग 12 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने तिवरिया के अंदर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्र किए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: गुना में युवक ने जहर खाकर दी जान: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

घटनास्थल से मिले संकेत, शराब सेवन की आशंका

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से शराब सेवन के संकेत मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अशोक राणावत ने करीब 20 साल पहले शराब छोड़ दी थी लेकिन घटना से पहले उनके शराब पीने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सोशल मीडिया पर भेजा था माफीनामा

बताया जा रहा है कि घटना से पहले अशोक राणावत ने सोशल मीडिया ग्रुप में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और परिचितों से क्षमा याचना करते हुए संदेश साझा किया था। पुलिस अब उनके सोशल मीडिया संदेश, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: भोपाल: होटल में हथियारबंद बदमाशों ने मचाया उत्पात, तलवार और चाकू से युवकों पर किया हमला

इलाके में शोक की लहर

इस घटना के बाद कैलारस और चौकी गांव में शोक का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts