समझौते के बहाने एसपी ऑफिस बुलाया:पानी में जहर देने का आरोप; जीआरपी कांस्टेबल पर FIR, आरोपी फरार

इंदौर। जीआरपी थाने में पदस्थ कांस्टेबल रितेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता को कथित तौर पर जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने समझौते के नाम पर पीड़िता को इंदौर स्थित जीआरपी एसपी कार्यालय परिसर में बुलाया और वहां उसे पीने के लिए पानी दिया। पीड़िता का आरोप है कि पानी में जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह परिसर में ही गिर गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है।
ये भी पढ़ें: 'दीये जलाने से फुर्सत मिले तो राज्य की जमीनी हालत भी देखिए' बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी की पोस्ट
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का पहले से मामला
गुना निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि रितेश शर्मा, निवासी भूरी टेकरी जीआरपी क्वार्टर, के खिलाफ उसने पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी ने कोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। पीड़िता का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद रितेश वॉट्सऐप के जरिए उससे संपर्क कर मामले में समझौते का दबाव बना रहा था।
ये भी पढ़ें: UFO या अमेरिका की सीक्रेट वॉर मशीन? Lockheed Martin के Vectis ने बढ़ाई हलचल
सरवटे बस स्टैंड पर बदसलूकी का भी आरोप
पीड़िता के अनुसार, 2 अगस्त को वह सरवटे बस स्टैंड के पास चाय पी रही थी। इसी दौरान रितेश वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने उसके साथ बदसलूकी की, कपड़े खींचे और धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस में है, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने उस पर हनीट्रैप से जुड़े गंभीर आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें: समंदर में चीन की नई चाल! 205 मीटर के 'मदरशिप' से दूर तक भेजे जाएंगे अंडरवॉटर ड्रोन
मीटिंग के बहाने बुलाया, पानी पिलाकर चला गया
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद रितेश ने बातचीत और समझौते के लिए उसे जीआरपी एसपी ऑफिस परिसर में बुलाया। वहां दोनों टेबल पर बैठे। आरोप है कि रितेश ने पीने के लिए पानी दिया, जिसे पीने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।पीड़िता के मुताबिक, पानी देने के बाद आरोपी मीटिंग का हवाला देकर वहां से चला गया। कुछ ही देर में उसे घबराहट और बेचैनी होने लगी और वह एसपी कार्यालय परिसर में गिर गई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता का कहना है कि उसका करीब 15 दिनों तक इलाज चला।
ये भी पढ़ें: जिस विदाई का था ऐलान, वो टली! टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO की तैयारी तेज
इलाज के बाद सामने आई शिकायत, जांच के बाद केस दर्ज
इलाज के बाद पीड़िता ने डॉक्टरों और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने रितेश पर पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बुधवार को कांस्टेबल रितेश शर्मा के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की नीयत से जहर देने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है।



















