Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'दीये जलाने से फुर्सत मिले तो राज्य की जमीनी हालत भी देखिए' बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी की पोस्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बीमारी, कुपोषण, साफ पानी की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। 
'दीये जलाने से फुर्सत मिले तो राज्य की जमीनी हालत भी देखिए' बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी की पोस्ट
फाइल फोटो

भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतों को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने दावा किया कि बालाघाट में बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लिखा-संवेदनहीनता का  आलम यह  है  मासूमों की मौतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही, सरकार सोती रही।  

बीमारी और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी तथा चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था बच्चों की जान ले रही है। उन्होंने लिखा-'दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए। साफ़ पानी की कमी, चरमराती स्वास्थ्य सेवाएं, मिलावटी दवाइयां और जहरीली अवैध शराब मासूमों व परिवारों को तबाह कर रही हैं।'

X Post

मैं इंदौर आ रहा हूं, छात्रों, युवाओं से फीडबैक ले रहा हूं

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में मिलावटी दवाइयों और अवैध जहरीली शराब को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इन कारणों से सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि-'मैं इंदौर आ रहा हूं और लगातार प्रदेश के छात्रों, युवाओं और आम  लोगों से feedback ले रहा हूं।  सामने आ रही भयावह घटनाएं बता  रही हैं  कि मप्र की शिक्षा व्यवस्था आज  देश  भर  मेें सबसे ज्यादा  बर्बाद  है।'

हर वर्ग  प्रताड़ित, कोई  खुश नहीं

राहुल गांधी ने लिखा कि  'छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी , पिछड़े  या महिलाएं  हर  वर्ग प्रताड़ित है, कोई  खुश नहीं। मप्र सरकार  आज भारत की  सबसे भ्रष्ट और सबसे  कुशासित सरकार  है-यही सच्चाई है।' 

बालाघाट में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत

बालाघाट जिले के बैहर-बिरसा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में पिछले कुछ महीनों में 30 से अधिक बच्चों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में बच्चे संक्रामक बीमारियों, कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य सर्वे में बड़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं और कई बच्चों का उपचार जारी है। मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब मांगा है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts