Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रविवार को भी LPG सप्लाई: इंदौर में गैस आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने का फैसला, रविवार को भी खुलेंगी सभी गैस एजेंसियां

इंदौर जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति को व्यवस्थित रखने के लिए रविवार को भी सभी गैस एजेंसियों को खुला रखने का निर्णय लिया है। इससे गैस बुकिंग, रिफिल और होम डिलीवरी की सेवाएं बिना रुकावट जारी रहेंगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
इंदौर में गैस आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने का फैसला, रविवार को भी खुलेंगी सभी गैस एजेंसियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर रविवार को भी सभी गैस एजेंसियों के कार्यालय खुले रहेंगे और गैस बुकिंग और रिफिल की प्रक्रिया सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी।

    कलेक्टर के निर्देश पर एजेंसियां रहेंगी खुली

    जिला प्रशासन ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी गैस एजेंसियों को रविवार को भी संचालन जारी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद जिला आपूर्ति विभाग ने सभी सेल्स ऑफिसरों को आदेश जारी किया है कि जिले में कोई भी गैस एजेंसी बंद न रहे। इस फैसले से उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग और रिफिल के लिए एक ज्यादा दिन मिलेगा।

    ये भी पढ़ें: कटनी: 566 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, सीएम बोले- युद्ध, संकट के समय हमारे जहाज तिरंगा लेकर चले, कांग्रेस झूठ बोलती रही

    एजेंसी संचालकों को पूरी क्षमता से काम करने के निर्देश

    जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि-सभी एजेंसी संचालकों और उनके कर्मचारियों को पूरी क्षमता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन, डिलीवरी वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं की योजना पहले से तैयार करने को कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि-इससे गैस वितरण में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलता रहेगा।

    रविवार को भी जारी रहेगी होम डिलीवरी

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रविवार को भी गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी आपात स्थिति में सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सोमवार को गैस वितरण का अत्यधिक बैकलॉग न बने। इसके साथ ही गैस प्लांट भी रविवार को सक्रिय रहेंगे, ताकि आपूर्ति और वितरण प्रक्रिया लगातार चलती रहे और उपभोक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts