Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी: 566 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, सीएम बोले- युद्ध, संकट के समय हमारे जहाज तिरंगा लेकर चले, कांग्रेस झूठ बोलती रही

कटनी के बरही में 566.92 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना के लोकार्पण से 27 गांवों के करीब 11 हजार किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को बताया और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
566 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, सीएम बोले- युद्ध, संकट के समय हमारे जहाज तिरंगा लेकर चले, कांग्रेस झूठ बोलती रही
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही में शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने सूक्ष्म उद्ववहन सिंचाई परियोजना सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। करीब 566.92 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

    27 गांवों के किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

    बरही सूक्ष्म उद्ववहन सिंचाई परियोजना की लागत करीब 566.92 करोड़ रुपये बताई गई है। इस परियोजना से बरही और विजयराघवगढ़ क्षेत्र के 27 गांवों की लगभग 20 हजार हेक्टेयर खेती को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि इस योजना से करीब 11 हजार किसानों की खेती को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने से क्षेत्र में खेती की उत्पादकता बढ़ने और किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी।

    ये भी पढ़ें: LPG Crisis: ग्वालियर में गैस सिलेंडर की किल्लत, 4 दिन से सर्वर डाउन; कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई 6 दिन से बंद

    कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि-संकट और युद्ध जैसे समय में देश का गौरव तिरंगे के साथ आगे बढ़ा, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती रही।

    Uploaded media

     आभार रैली में हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री के बरही आगमन पर बड़ा तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण तक करीब एक किलोमीटर लंबी आभार रैली निकाली गई। सुसज्जित रथ में निकली इस रैली के दौरान नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
    रैली में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री विजयनाथ धाम मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts