Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बजरंग दल पदाधिकारी बनकर युवतियों को फंसाता था युवक:पहचान खुलते ही हिंदू संगठन ने पकड़ा

फर्जी पहचान से दोस्ती कर वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने का आरोप, मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिलने का दावा; एमजी रोड थाने में केस दर्ज
पहचान खुलते ही हिंदू संगठन ने पकड़ा
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। शहर में फर्जी पहचान बनाकर युवतियों से संपर्क करने और कथित रूप से उन्हें झांसे में लेने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़कर एमजी रोड पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक खुद को बजरंग दल का पदाधिकारी बताकर हिंदू युवतियों से दोस्ती करता था। पुलिस ने आरोपी फरहान शाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ड्रग्स जांच में नाना पटवारी से दूसरी बार लंबी पूछताछ: ड्रग्स पैडलरों से कराया आमना-सामना

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की आरोपी से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने अपना नाम गोलू सोलंकी बताकर युवती से बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल पर संपर्क बढ़ गया। शनिवार को दोनों की मुलाकात गांधी हॉल स्थित गार्डन में हुई। आरोप है कि मुलाकात के दौरान आरोपी ने युवती के साथ अशोभनीय हरकतें कीं। इसी बीच उसके मोबाइल पर आए एक कॉल के दौरान उसने अपना नाम फरहान बताया, जिससे युवती को उसकी वास्तविक पहचान का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने नाम और पहचान को लेकर सवाल किया तो आरोपी घबरा गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद युवती ने हिंदू संगठन के पदाधिकारी तन्नू शर्मा से संपर्क किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को मौके पर पकड़कर एमजी रोड पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें: Peoples Update Special : EPFO में रतजगा : मप्र-छग के 1.13 करोड़ PF खातों में ब्याज जमा करने विशेष मुहिम

हिंदू संगठन के पदाधिकारी तन्नू शर्मा का दावा है कि आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं। आरोप है कि आरोपी वीडियो कॉल के दौरान युवतियों को बहला-फुसलाकर आपत्तिजनक बातचीत करता था और उनकी जानकारी के बिना स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर वीडियो अपने पास सुरक्षित रखता था। पुलिस अब मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी कर रही है ताकि इन दावों की पुष्टि की जा सके। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल से संबंधित एक कथित पहचान पत्र भी मिला। कार्ड पर गोलू फकीर नाम अंकित है और उसमें संगठन का पदाधिकारी होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस इस कार्ड की भी जांच कर रही है कि वह असली है या फर्जी तरीके से तैयार किया गया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts