Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पति ने पूछा- इतनी देर क्यों? जवाब में बरसे लात-घूंसे और लोहे की रॉड

नंदा नगर में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी ने भाई और परिजनों को बुलाने का आरोप; लोहे की रॉड से हमला करने की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज
जवाब में बरसे लात-घूंसे और लोहे की रॉड
फाइल फ़ोटो

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और ससुराल पक्ष के दो लोगों पर मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection: 9 करोड़ की ओपनिंग के साथ फुस्स हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत

पुलिस के अनुसार फरियादी जितेंद्र पिता रमाकांत शुक्ला, निवासी नंदा नगर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि उसकी पत्नी शिखा और बेटी श्रेयांशी काम से तय समय से काफी देर बाद घर लौटीं। जब उसने देर से आने का कारण पूछा तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: US Independence Day: 8.6 लाख आतिशबाजियों से जगमगाएगा आसमान, टाइम्स स्क्वायर में पहली बार होगा बॉल ड्रॉप

शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर पत्नी शिखा ने अपने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में राहुल तिवारी और अलका तिवारी घर पहुंचे। आरोप है कि घर पहुंचते ही चारों ने जितेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। 

ये भी पढ़ें: इंजन, माइलेज, पानी और प्रदूषण... E20 पेट्रोल पर सरकार का फैक्ट चेक, 10 बड़े दावों की बताई सच्चाई

फरियादी का आरोप है कि पत्नी, बेटी, राहुल तिवारी और अलका तिवारी ने पहले उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगी: प्रदेश के कई शहरों में बढ़े मामले, डेटा लीक पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद परदेशीपुरा पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी, बेटी तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts