PlayBreaking News

US Independence Day:8.6 लाख आतिशबाजियों से जगमगाएगा आसमान, टाइम्स स्क्वायर में पहली बार होगा बॉल ड्रॉप

4 जुलाई 2026 को अमेरिका आजादी की 250वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक अंदाज में मना रहा है। वॉशिंगटन से लेकर न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया और लॉस एंजेलिस तक भव्य कार्यक्रमों की धूम है। इस बार का जश्न पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला माना जा रहा है।
Follow on Google News
8.6 लाख आतिशबाजियों से जगमगाएगा आसमान, टाइम्स स्क्वायर में पहली बार होगा बॉल ड्रॉप
Ai Generated

4 जुलाई अमेरिका के लिए बेहद खास दिन होता है। इसी दिन साल 1776 में अमेरिका ने ब्रिटेन से अपनी आजादी की घोषणा की थी। इस साल यह दिन और भी ऐतिहासिक बन गया है, क्योंकि देश अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए पूरे अमेरिका में कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। राजधानी वॉशिंगटन डीसी से लेकर न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया और लॉस एंजेलिस तक लाखों लोग इस ऐतिहासिक उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।

पूरे अमेरिका में होंगे अलग-अलग आयोजन

सिर्फ राजधानी वॉशिंगटन ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका में आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न अलग-अलग अंदाज में मनाया जाएगा।

टाइम्स स्क्वायर में पहली बार होगा 'बॉल ड्रॉप'

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे अनोखा आकर्षण न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में होने वाला 'इंडिपेंडेंस डे बॉल ड्रॉप' होगा। आमतौर पर यह परंपरा नए साल के स्वागत के लिए होती है, लेकिन पहली बार इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि अमेरिका के 8 अलग-अलग टाइम जोन के सम्मान में यह क्रिस्टल बॉल 8 बार नीचे गिराई जाएगी। हर बार बॉल का डिजाइन अलग होगा, जिससे देश की विविधता, इतिहास और एकता को दर्शाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन अमेरिका की 250वीं आजादी के जश्न का सबसे यादगार और ऐतिहासिक पल साबित होगा।

यह भी पढ़ें: ईरानी वार्ताकारों की हत्या करने वाला था इजरायल? रिपोर्ट में दावा, अमेरिका ने ईरान को दी इजराइली साजिश की चेतावनी

आज होगा दुनिया का सबसे बड़ा आतिशबाजी शो

स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में होने वाला विशाल आतिशबाजी कार्यक्रम होगा। आयोजकों का दावा है कि यह दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा फायरवर्क शो साबित हो सकता है। इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध आतिशबाजी कंपनी पाइरोटेक्निको (Pyrotecnico) को दी गई है।

8.6 लाख से ज्यादा पटाखों से रोशन होगा आसमान

जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में 8 लाख 60 हजार से अधिक आतिशबाजी की जाएगी। करीब 40 मिनट तक लगातार चलने वाला यह शो विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा। तुलना करें तो वॉशिंगटन में हर साल होने वाले सामान्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग 10 हजार पटाखे ही छोड़े जाते हैं और कार्यक्रम करीब 20 मिनट तक चलता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने की थी सबसे बड़ी गलती! पनामा नहर को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, चीन को दी खुली चेतावनी

भीषण गर्मी के बीच ट्रंप का संबोधन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेशनल मॉल में लोगों को संबोधित भी करेंगे। हालांकि मौसम विभाग ने वॉशिंगटन में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इसके बावजूद लाखों लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।

2276 तक नहीं खुलेगा टाइम कैप्सूल

फिलाडेल्फिया में एक खास टाइम कैप्सूल जमीन में दफनाया जाएगा। इसे वर्ष 2276 यानी आजादी की 500वीं वर्षगांठ तक नहीं खोला जाएगा। अमेरिका250 संस्था की चेयरपर्सन रोजी रियोस के अनुसार, इस टाइम कैप्सूल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को यह बताना है कि 250वीं वर्षगांठ के समय अमेरिका कैसा था, लोग किन मूल्यों में विश्वास रखते थे और देश खुद को किस नजरिए से देखता था।

लॉस एंजेलिस में विशाल कॉन्सर्ट

लॉस एंजेलिस के मेमोरियल कोलिजियम में एक भव्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा मिलवॉकी सहित अमेरिका के कई शहरों में ब्लॉक पार्टियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और सामुदायिक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। 

25 जून से ही शुरू हो चुका है जश्न

स्वतंत्रता दिवस का इंतजार किए बिना ही अमेरिका में समारोह 25 जून से शुरू हो गए थे। वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर का आयोजन किया गया है। यह मेला 25 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। इसमें अमेरिका के सभी 50 राज्यों और 6 क्षेत्रों (कुल 56 राज्य एवं टेरिटरी) की संस्कृति, खान-पान, इतिहास और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया समारोह में हिस्सा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस ऐतिहासिक आयोजन में लगातार शामिल हो रहे हैं। हाल ही में वे नॉर्थ डकोटा के मेडोरा शहर पहुंचे, जहां थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। इस दौरान ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रूजवेल्ट उन नेताओं में से हैं, जिनकी वे लंबे समय से प्रशंसा करते रहे हैं। इसके बाद उन्होंने लाइब्रेरी का दौरा भी किया।

व्हाइट हाउस के लॉन पर पहली बार हुई UFC फाइट

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस कार्यक्रम की रही, वह था व्हाइट हाउस के लॉन में आयोजित UFC लाइटवेट चैंपियनशिप मुकाबला। मेरिकी इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन के परिसर में किसी प्रोफेशनल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में अमेरिकी फाइटर जस्टिन गेथजी ने इलिया टोपुरिया को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

ट्रंप का 80वां जन्मदिन भी बना खास आकर्षण

यह आयोजन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी खास रहा। इसी सप्ताह ट्रंप ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया। मुकाबले के दौरान स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने हैप्पी बर्थडे गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts