Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Alpha Box Office Collection:9 करोड़ की ओपनिंग के साथ फुस्स हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत

आलिया भट्ट और शरवरी की मचअवेटेड स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म ने भारत में सिर्फ 9.25 करोड़ रुपए की नेट कमाई की और यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।
9 करोड़ की ओपनिंग के साथ फुस्स हुई आलिया भट्ट की 'अल्फा', बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत

आलिया भट्ट और शरवरी की मचअवेटेड स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। फिल्म ने भारत में सिर्फ 9.25 करोड़ रुपए की नेट कमाई की और यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' आखिरकार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में महिला जासूसों को दिखाया गया है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी और उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी। लेकिन पहले ही दिन फिल्म की शुरुआत उम्मीद से काफी कमजोर रही।
फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। इसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला।

पहले दिन कितना रहा 'अल्फा' का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म के पहले दिन की कमाई इस प्रकार रही- 
भारत में नेट कलेक्शन: 9.25 करोड़ रुपए
भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 11.10 करोड़ रुपए
विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: 5 करोड़ रुपए
दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन: 16.10 करोड़ रुपए

YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर ओपनिंग

'अल्फा' YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। लेकिन ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में यह इस फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म बन गई है। अब तक इस यूनिवर्स की लगभग सभी फिल्मों ने पहले दिन शानदार कमाई की थी, लेकिन 'अल्फा' उस रिकॉर्ड को दोहरा नहीं सकी।

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन
एक था टाइगर- 32.92 करोड़ रुपए
टाइगर जिंदा है- 34.10 करोड़ रुपए
वॉर- 53.35 करोड़ रुपए
पठान- 57 करोड़ रुपए
टाइगर 3- 44.50 करोड़ रुपए
वॉर 2- 52.50 करोड़ रुपए
अल्फा- 9.25 करोड़ रुपए

अब वीकेंड से हैं उम्मीदें

फिल्म की शुरुआत भले ही कमजोर रही हो, लेकिन अभी भी इसकी नजर शनिवार और रविवार की कमाई पर टिकी हुई है। अगर दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना, तो वीकेंड में इसकी कमाई बढ़ सकती है। लेकिन अगर दर्शकों का रुख ऐसा ही रहा, तो फिल्म के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है।
सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और कुछ किरदारों के अभिनय को कमजोर बताया है। हालांकि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और विजुअल्स की तारीफ भी की जा रही है।

क्या है 'अल्फा' की कहानी?

'अल्फा' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी कारगिल युद्ध के बाद शुरू होती है।
भारतीय सेना के अधिकारी विक्रांत कॉल (अनिल कपूर) को देश की सुरक्षा के लिए एक खास मिशन तैयार करने की जिम्मेदारी मिलती है। उनके साथ फतेह सिंह (बॉबी देओल) मिलकर एक ऐसी स्पेशल टीम बनाने का सुझाव देते हैं, जो किसी भी मुश्किल मिशन को आसानी से पूरा कर सके।

क्या है अल्फा सीरम?

फिल्म में दिखाया गया है कि भारतीय वैज्ञानिक वर्गीस ने एक खास सीरम तैयार किया है, जिसे 'अल्फा सीरम' कहा जाता है। इस सीरम की मदद से सैनिकों की ताकत कई गुना बढ़ जाती है। उनकी मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं, सुनने और देखने की क्षमता बेहतर हो जाती है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।
अगर किसी सैनिक को गंभीर चोट न लगी हो, तो यह सीरम उसके घाव जल्दी भरने में भी मदद करता है।

क्या दर्शकों को पसंद आई फिल्म?

'अल्फा' में बड़े पैमाने पर एक्शन, हाई-टेक मिशन, विदेशी लोकेशन और शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं। लेकिन कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी उतनी दमदार नहीं है, जितनी YRF की पिछली स्पाई फिल्मों में देखने को मिली थी।
इसके अलावा, कई लोगों ने कहा कि फिल्म में देशभक्ति का भाव भी पहले की फिल्मों की तुलना में कम नजर आता है, जबकि यही YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी पहचान रही है।
अब सभी की नजरें वीकेंड के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हैं। अगर फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई करती है, तो यह अपनी स्थिति सुधार सकती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts