Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में ड्रग तस्करी आरोपी महिला सीमा नाथ पर बड़ा एक्शन!48.50 लाख की नकदी फ्रीज, SAFEMA ने लगाई मुहर

इंदौर में 516 ग्राम हेरोइन और ₹48.50 लाख नकद बरामदगी के मामले में आरोपी सीमा नाथ पर SAFEMA का शिकंजा कसा है। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित मानी गई ₹48.50 लाख की रकम को फ्रीज करने के आदेश की SAFEMA/NDPSA मुंबई के सक्षम प्राधिकारी ने 6 अक्टूबर को पुष्टि कर दी। सीमा नाथ के खिलाफ पहले से 13 केस दर्ज हैं, जिनमें 3 NDPS Act के हैं।
इंदौर में ड्रग तस्करी आरोपी महिला सीमा नाथ पर बड़ा एक्शन!48.50 लाख की नकदी फ्रीज, SAFEMA ने लगाई मुहर
Ai Generated

इंदौर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने 48.50 लाख रुपए की नकदी को फ्रीज कराने में सफलता हासिल की है। 516 ग्राम हेरोइन की बरामदगी वाले मामले में NDPS Act के तहत जारी फ्रीजिंग आदेश की SAFEMA/NDPSA मुंबई के सक्षम प्राधिकारी ने पुष्टि कर दी है। इसे क्राइम ब्रांच की SAFEMA के तहत अब तक की प्रमुख कार्रवाइयों में बताया गया है।यह मामला अपराध क्रमांक 138/2025 से जुड़ा है। इसमें धारा 8/21 और 8/29 NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मामले में रवि उर्फ काला उर्फ बलवीर, शुभम उर्फ नेपाली, आकाश उर्फ गांधी और सीमा नाथ पति महेश मुंजालदे को गिरफ्तार किया था। सीमा नाथ की गिरफ्तारी 24 अगस्त 2025 को हुई थी।

संबंधित खबर: इंदौर में फिल्मी स्टाइल में पीछा कर DRI ने 3 तस्करों को पकड़ा:थार की स्टेपनी में छिपा रखी थी 7 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स

516 ग्राम हेरोइन के साथ मिले थे 48.50 लाख

विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से 516 ग्राम हेरोइन और 48 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए थे। जांच में पुलिस को रकम के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित होने के संबंध में तथ्य मिले। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने NDPS Act की धारा 68F(1) के तहत नकदी का फ्रीजिंग ऑर्डर जारी किया।

संबंधित खबर: DRI की कार्रवाई-इंदौर में 1.19 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

 

सीमा नाथ के खिलाफ दर्ज 13 आपराधिक मामले

क्र. अपराध / धाराएं साल थाना
1 34 आबकारी अधिनियम 2016 द्वारकापुरी
2 336, 376(1), 506, 34 2017 द्वारकापुरी
3 34(2) आबकारी अधिनियम 2017 चंदन नगर
4 34(2) आबकारी अधिनियम 2018 द्वारकापुरी
5 34(2) आबकारी अधिनियम 2019 द्वारकापुरी
6 327, 323, 294, 506, 34 भादंवि 2019 द्वारकापुरी
7 34(2) आबकारी अधिनियम 2019 द्वारकापुरी
8 323, 294, 506, 34 भादंवि 2023 द्वारकापुरी
9 294, 506 2023 द्वारकापुरी
10 49-ए आबकारी अधिनियम 2023 द्वारकापुरी
11 8/21 NDPS Act 2024 द्वारकापुरी
12 8/21 NDPS Act 2025 द्वारकापुरी
13 NDPS Act 2025 क्राइम ब्रांच

पक्ष रखने का मौका मिला, लेकिन कोई पेश नहीं हुआ

मामले में सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। 30 सितंबर 2026 को सुनवाई के लिए बुलाए जाने के बावजूद आरोपी की ओर से न तो कोई उपस्थित हुआ और न ही रकम के वैध स्रोत से संबंधित कोई दस्तावेज या लिखित जवाब पेश किया गया।पुलिस की विवेचना और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने माना कि रकम के वैध आय स्रोत को लेकर संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। वहीं, रकम के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित होने के पर्याप्त आधार पाए गए।

संबंधित खबर: ड्रग्स के धंधे में ‘गब्बर’ का कनेक्शन! 30 ग्राम MD केस में फरार आरोपी गिरफ्तार

6 अक्टूबर को फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि

SAFEMA/NDPSA मुंबई के सक्षम प्राधिकारी ने 6 अक्टूबर 2026 को फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि कर दी। इस तरह 48.50 लाख रुपए की रकम पर की गई फ्रीजिंग कार्रवाई को कानूनी मंजूरी मिल गई है।

आरोपिया पर पहले से 13 केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सीमा नाथ के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें तीन मामले NDPS Act से जुड़े हैं। वर्तमान 516 ग्राम हेरोइन बरामदगी का मामला भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल है।

संबंधित खबर: मुंबई से बस में आई ‘कोकीन कूरियर’!नाइजीरियन महिला,असली तस्करों तक पहुंचना चुनौती

अब ड्रग्स के साथ कमाई पर भी नजर

क्राइम ब्रांच अब मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में सिर्फ ड्रग्स की बरामदगी तक सीमित नहीं रहना चाहती। पुलिस के अनुसार तस्करी से अर्जित रकम और संपत्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ भी SAFEMA/NDPS Act के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित खबर: एसी रिपेयरिंग की आड़ में ड्रग्स कारोबार! फरार आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts