Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में फिल्मी स्टाइल में पीछा कर DRI ने 3 तस्करों को पकड़ा:थार की स्टेपनी में छिपा रखी थी 7 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स

इंदौर में DRI और CBN ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उज्जैन-देवास टोल पर बैरियर तोड़कर भागी कर्नाटक नंबर की थार का करीब डेढ़ घंटे पीछा कर बिचौली मर्दाना में पकड़ा गया। तलाशी में स्टेपनी के अंदर छिपाए 21 पैकेट से 7.116 किलो एम्फेटामाइन बरामद हुई। रुकसार उन्नीसा, मुकहीत पाशा और मोहम्मद इमरान गिरफ्तार किए गए।
इंदौर में फिल्मी स्टाइल में पीछा कर DRI ने 3 तस्करों को पकड़ा:थार की स्टेपनी में छिपा रखी थी 7 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स
Ai Generated

इंदौर। सिंथेटिक ड्रग की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी खेप पकड़ी है। उज्जैन-देवास के बीच टोल प्लाजा से बैरियर तोड़कर भागे तीन तस्करों का अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक पीछा किया। आखिरकार इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में थार को रोककर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।तलाशी के दौरान पुलिस-DRI टीम को थार की स्टेपनी यानी स्पेयर व्हील के अंदर छिपाकर रखे गए 21 पैकेट मिले। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टल जैसा पदार्थ था। जांच में इसकी पहचान एम्फेटामाइन के रूप में हुई। कुल 7.116 किलो सिंथेटिक ड्रग बरामद की गई।

संबंधित खबर: DRI की कार्रवाई-इंदौर में 1.19 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

बैरियर तोड़ा और शुरू हुआ फिल्मी पीछा

DRI और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) की टीम बुधवार तड़के से उज्जैन-देवास टोल प्लाजा क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर टीम संदिग्ध वाहन की तलाश में थी।इसी दौरान कर्नाटक नंबर की एक संदिग्ध थार दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने बैरियर तोड़कर गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद DRI अधिकारियों ने पीछा शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे बाद बिचौली मर्दाना इलाके में थार को पकड़ लिया।

संबंधित खबर: Raipur: रायपुर में गांजा तस्करी पर DRI का बड़ा शिकंजा, पाइप की आड़ में 250 किलो गांजा जब्त

स्टेपनी बनी ड्रग छिपाने का ठिकाना

वाहन की तलाशी के दौरान आरोपियों ने जिस जगह ड्रग छिपाई थी, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया। थार की स्टेपनी के भीतर 21 पैकेट छिपाए गए थे।बरामद पैकेटों में कुल 7.116 किलो एम्फेटामाइन मिली। इसके बाद वाहन को भी जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रुकसार उन्नीसा, मुकहीत पाशा और मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है। तीनों नॉर्थ बेंगलुरु, कर्नाटक के रहने वाले बताए गए हैं। जिस थार से ड्रग बरामद हुई, वह कर्नाटक में रजिस्टर्ड है।

संबंधित खबर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला के ट्रॉली बैग से पकड़ाया 6.325 KG मेथामफेटामाइन, नई दिल्ली से बेंगलुरू जा रही थी

एम्फेटामाइन की बढ़ती तस्करी ने बढ़ाई चिंता

अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में प्रतिबंधित सिंथेटिक ड्रग एम्फेटामाइन की तस्करी और बरामदगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। DRI ने करीब एक महीने में चार मामलों में सिंथेटिक ड्रग बरामद की है। इंदौर में इसी अवधि में यह तीसरा मामला बताया जा रहा है।जांच में तस्करी के तार नाइजीरियन तस्करों और नोएडा से जुड़ने की जानकारी भी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, नोएडा में छोटी जगहों पर कथित तौर पर प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल से सिंथेटिक ड्रग तैयार किए जाने और फिर बड़े शहरों में इसकी सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली है।

संबंधित खबर: Raipur: रेलवे में 1.96 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपी जेल भेजे गए

DRI ने तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल थार को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद 7.116 किलो एम्फेटामाइन की कीमत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 15 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts