PlayBreaking News

इंदौर में नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी:11 लाख की ब्राउन शुगर और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त रोकने में पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। रोजाना किसी न किसी थाना क्षेत्र में तस्कर पकड़े जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नशे की सप्लाई कम होने का नाम नहीं ले रही है।
Follow on Google News
11 लाख की ब्राउन शुगर और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इंदौर में नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी

इंदौर। खजराना पुलिस ने मंदसौर के एक तस्कर को 11 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं क्राइम ब्रांच ने अलग कार्रवाई में गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि 15 जुलाई से मादक पदार्थों के खिलाफ फिर बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। पहले भी पुलिस अभियान चला चुकी है, फिर भी तस्करी पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है।

11 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

तस्कर के पास से 110 ग्राम Brown Sugar बरामद की गई। पुलिस ने वाघेला गार्डन के पास बायपास से रामकिशन उर्फ रामनिवास गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम काटिया, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी मंदसौर में खेती करता है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोना 288 सस्ता होकर ₹1.43 लाख के करीब, चांदी ₹3404 टूटी; ऑल टाइम हाई से ₹33 हजार नीचे गोल्ड

गांजे के साथ एक आरोपी पकड़ाया 

क्राइम ब्रांच ने दूसरे मामले में 3 किलो 526 ग्राम गांजे के साथ सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र से संजू पिता बिंदादीन पटेल निवासी खारचा को गिरफ्तार किया। आरोपी पिट्ठू बैग में मादक पदार्थ लेकर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Breaking News

अब तक दर्ज हुए कई मामले, करोड़ों का मादक पदार्थ जब्त

खजराना पुलिस एक जनवरी से अब तक मादक पदार्थ के 50 मामले दर्ज कर चुकी है। वहीं क्राइम ब्रांच ने 46 केस बनाकर 99 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 22.613 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 24 किलो 838 ग्राम गांजा, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकिन जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थ की कुल कीमत 2 करोड़ 71 लाख 98 हजार रुपये बताई गई है। 

ये भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड : 15 मौतों वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी

15 जुलाई से फिर शुरू होगा अभियान

मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री की जानकारी देने और इसके दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराने के लिए पुलिस 15 जुलाई से फिर बड़े पैमाने पर अभियान चलाएगी। हालांकि पूर्व में चलाया गया अभियान पूरी तरह विफल रहा है। इसके बावजूद पुलिस एक बार फिर जागरूकता और कार्रवाई के जरिए नशे के कारोबार पर रोक लगाने की तैयारी में जुटी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts