PlayBreaking News

MP News :सोहागपुर में कोबरा के डसने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

मृतक छात्रा की पहचान रितिका सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो नगर के इंदिरा वार्ड निवासी जितेंद्र सूर्यवंशी की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे रितिका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब घरवालों ने देखा तो उसके शरीर पर सर्पदंश के निशान मिले।
Follow on Google News
सोहागपुर में कोबरा के डसने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा
सोहागपुर में कोबरा के डसने से 15 साल की छात्रा की मौत

सोहागपुर नगर के इंदिरा वार्ड में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की जहरीले कोबरा के डसने से मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। छात्रा अपने घर में सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक छात्रा की पहचान रितिका सूर्यवंशी के रूप में हुई है, जो नगर के इंदिरा वार्ड निवासी जितेंद्र सूर्यवंशी की बेटी थी। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे रितिका की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जब घरवालों ने देखा तो उसके शरीर पर सर्पदंश के निशान मिले। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोहागपुर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: अतिथि विद्वानों को बड़ी राहत के संकेत! फिक्स सैलरी-नियमितीकरण पर बनेगी कमेटी, CM मोहन बोले- अटकाने-लटकाने का समय गया

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू, कोबरा होने की पुष्टि

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी अबरार खान ने घर के अंदर मौजूद सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि रितिका को काटने वाला सांप कोबरा (नाग) प्रजाति का था, जो बेहद जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि रितिका इस साल कक्षा 10वीं में प्रवेश लेने वाली छात्रा थी और उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत: ग्वालियर से व्यापार के लिए आया था इंदौर

सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल जाएं- डॉक्टर 

शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉ. नेहा सुनहरे ने कहा कि सर्पदंश के मामलों में समय पर इलाज मिलना सबसे जरूरी होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें। मरीज को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार दिलाना ही उसकी जान बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है। डॉक्टरों और वन विभाग ने लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts