Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज का परिवार बोला - वो ऐसा नहीं कर सकता , बहन ने कहा - बॉस और कर्मचारी में कैसा अफेयर ?

Follow on Google News
राज का परिवार बोला - वो ऐसा नहीं कर सकता , बहन ने कहा - बॉस और कर्मचारी में कैसा अफेयर ?
इंदौर -- ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले राज कुशवाहा और उसके अन्य मित्र विशाल और अंकित इंदौर के ही सोनम के घर के आसपास ही रहते हैं। जहां राज कुशवाहा शुभम पैलेस कॉलोनी में रहता है। तो वही उसके दोस्त विशाल और अंकित नन्दबाग में रहते हैं, वहीं घटना के बाद से विशाल और अंकित के परिजन तो घर पर ताला लगाकर गायब है। तो वहीं उनके आसपास के रहने वाले लोगों का कहना है की घटना के बाद से ही परिजन घर पर ताला लगा कर गायब है।  घटना के बाद से ही परिजन ताला लगाकर फरार- तो वहीं घर के पड़ोस में रहने वाले आनंद जैन का कहना है की घटना के बाद से ही परिजन ताला लगाकर फरार हो गए हैं और घटना को लेकर हमें भी काफी दुख है किसी के साथ इस तरह की घटना नहीं घटित होना चाहिए तो वहीं दूसरी ओर राज के परिवार में उसकी मम्मी और दो बहने हैं, बताया जा रहा है कि राज के पिता की कोरोना के दौरान ही मौत हो चुकी है जिसके चलते राज ही अपनी मां और दोनों बहनों का भरण पोषण नौकरी कर करता था और दोनों बहने और मां उसके ही ऊपर निर्भर थी। लेकिन घटना के बाद से उन्हें भी काफी दुख है साथ ही वह हाथ जोड़कर यही निवेदन कर रही थी कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में हमें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है. न्याय चाहिए हमारा भाई इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता - साथ ही राज की बहन सोनम को लेकर उसका कहना था कि जिस तरह से सोनम के बारे में उसका अफेयर बताया जा रहा है। इसकी जानकारी हमें नहीं है साथ ही उसकी बहन तो बार-बार एक ही रिक्वेस्ट कर रही है कि हमें न्याय चाहिए हमारा भाई इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता है तो वहीं घटना के बाद से राज की मां का बुरा हाल है और वहां रोते हुए ही मीडिया से बातचीत कर रही है।वही राज कुशवाहा के बारे में बताया जा रहा है कि वह सोनम के वहां पर नौकरी करता था और सोनम से उनका किस तरह का संबंध था इसके बारे में परिजनों को भी किसी की कोई जानकारी नहीं है।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts