Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा की हत्या के समय इंदौर में ही था आरोपी राज , सिर्फ अन्य तीनों आरोपी पहुंचे थे शिलांग घटना को अंजाम देने

Follow on Google News
राजा की हत्या के समय इंदौर में ही था आरोपी राज , सिर्फ अन्य तीनों आरोपी पहुंचे थे शिलांग घटना को अंजाम देने
इंदौर…. डेढ़ साल की मोहब्बत में ही सोनम राज के प्यार में पागल होकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया।  राज ने बाकायदा घटना करने के लिए सोनम से बात की और उसकी शादी होने के बाद राज किसी प्रकार से बात नहीं कर पाएगा।  उससे मिल भी नहीं पाएगा। जिसको लेकर सोनम भी राज की बातों में आ गई।  उसने कह दिया कि यदि तुम मुझसे मिल नहीं पाओगे। तो राजा को हम रास्ते से हटा देते हैं। हत्या की इस प्लानिंग कर राज और सोनम ने इस पूरी प्लानिंग को अंजाम दिया। राजा को रास्ते से हटा देते हैं - सूत्र बताते हैं कि डेढ़ वर्ष पहले ही राज सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करने आया था। दोनों की बातें इतनी बढ़ गई कि दोनों ही एक दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इस बीच राजा और सोनम की शादी की बात हुई। तो राज पूरी तरह से पागल हो गया था। राज ने सोनम से कई बार कहा कि वह उसके साथ रहना चाहता है। जिस पर सोनम भी मान गई और उसने कहा कि यदि ऐसा है तो शादी के बाद भी हम एक ही रहेंगे और राजा को रास्ते से हटा देते हैं।  तीनों दोस्तों को 40 से 50 हजार रुपए खर्च के दिए थे- राजा और सोनम की शादी के बाद सोनम नहीं शिलांग के लिए टिकट बुक की थी । वहीं राज इंदौर में रहकर एक नया मोबाइल और नई सिम सोनम को दी थी।  जिसमें उसने बता दिया था कि तीन व्यक्ति इंदौर से निकलेंगे। जो की राज के पुराने दोस्त है। तीनों दोस्तों को 40 से 50 हजार रुपए खर्च के दिए थे। इंदौर से निकलते वक्त तीनों आरोपियों ने ट्रेन से पहले कलकत्ता होते हुए कामाख्या देवी गए इसके बाद वह शिलांग पहुंचे थे। राज ने एक मोबाइल और एक नई सिम खरीद के सोनम को दी थी- राज ने एक मोबाइल और एक नई सिम खरीद के सोनम को दी थी। जिस पर राज के तीनों दोस्त जो शिलांग पहुंच गए थे। उसे पर सोनम तीनों से अपनी लोकेशन और डिटेल शेयर करती थी। वहीं घटना वाले दिन जब राजा और सोनम गाड़ी लेकर डबल डेकर ब्रिज के वहां घूमने जा रहे थे। तभी तीनों आरोपी विक्की, आकाश और साथी आनंद भी डबल डेकर ब्रिज पर दो पहिया वाहन से निकले रास्ते में ही बात करते-करते सभी एक दूसरे से घुलमिल मिल गए थे। जिसके बाद मौका देखकर राज पर पीछे से हमला कर तीनों ने उसकी हत्या की ओर उसके शव को खाई में फेंक दिया व वहां से फरार हो गए। तीनों ने वारदात को अंजाम देने के बाद आकाश और विक्की इंदौर आ गए वहीं आनंद बिना निकल गया था। कई दिनों तक नींद तक नहीं आई-  सूत्रों की माने तो इंदौर आने के बाद आकाश राज और विक्की जब भी मिलते थे। तो घटना को लेकर मीडिया में चली हुई खबरों से काफी डरते थे। उन्हें कई दिनों तक नींद तक नहीं आई। लेकिन टेक्निकल साक्ष्य  के आधार पर जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन कॉल डिटेल सहित सभी जानकारी निकाल।  तो रविवार रात ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू किया।  वहीं सोमवार सुबह होते-होते सनम भी उत्तर प्रदेश में मिल गई थी।
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts