Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : ऑनलाइन ठगी मामले में दो और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, महिला से की थी 1.60 करोड़ की ठगी, 4 आरोपियों को पहले किया था अरेस्ट

Follow on Google News
Indore News : ऑनलाइन ठगी मामले में दो और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, महिला से की थी 1.60 करोड़ की ठगी, 4 आरोपियों को पहले किया था अरेस्ट
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला से 1.60 करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो और आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। 4 आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपियों से रिमांड लेकर पूछताछ के दौरान यह कार्रवाही की गई है। ठग गैंग ने फोन पर स्वयं को पुलिस/CBI/RBI अधिकारी बताकर महिला के साथ ठगी की थी।

क्या है मामला?

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को NCRP पोर्टल पर 59 वर्षीय महिला इंदौर निवासी ने शिकायत की थी। फरियादिया से ठग गैंग के द्वारा स्काइप एवं व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर अलग-अलग शासकीय विभाग (CBI, RBI, पुलिस) का अधिकारी बताकर मनी लांड्रिंग केस में जेल जाने का डर बताकर, फरियादी की निजी एवं बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, बैंक अकाउंट, एफडी, शेयर्स आदि के रुपयों की जांच करने के नाम से ऑनलाइन 1 करोड़ 60 लाख रुपए प्राप्त करके फरियादी के साथ ऑनलाइन ठगी की गई थी।

4 आरोपियों को पहले किया था गिरफ्तार

शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए इस मामले में गुजरात के सूरत और मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आरोपी प्रतीक जरीवाला, अभिषेक जरीवाला, चंद्रभान बंसल तथा राकेश कुमार बंसल को गिरफ्तार किया था। वहीं फर्जी डिजिटल अरेस्ट प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात से विवेक रंजन निवासी नडियाद जिला खेड़ा गुजरात तथा अल्ताफ निवासी उमरेट जिला आनंद गुजरात को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के बैंकिंग लेन-देन की जांच

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ठग गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान और नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इन आरोपियों के बैंकिंग लेन-देन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। यदि संलिप्तता पाई जाती है, तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। ये भी पढ़ें- Indore News : शक्कर व्यापारियों से करोड़ों रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, फ्लाइट से आरोपी का किया पीछा और दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts