गाय खोजने पहुंचे बदमाश, बाड़े में मचा खूनी खेल! युवक को घेरकर पीटा, अस्पताल में मौत

इंदौर। गाय की तलाश में निकले बदमाशों का एक युवक से विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी खेल में बदल गया। लसूड़िया थाना क्षेत्र के पिपलिया कुमार में गाय को लेकर हुए विवाद के बाद आरोप है कि बदमाशों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान देवास नाका निवासी चंदर पुत्र बाबूलाल लोहार के रूप में हुई है। परिजन का आरोप है कि हमले के दौरान पांच से ज्यादा लोग मौजूद थे और कुछ आरोपितों के पास हथियार भी थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़ें: मैहर में बेटे को पीठ पर बांधकर नदी पार कर रही थी मां, गहरे पानी में डूबने से मासूम की मौत, महिला गंभीर
चोरी की गाय की तलाश में पिपलिया कुमार पहुंचे
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक पंचवटी क्षेत्र से एक गाय चोरी होने की शिकायत मंगलवार को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद लसूड़िया क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश सूरज जाट अपने साथी भुरू के साथ गाय की तलाश में निकला। तलाश करते हुए दोनों पिपलिया कुमार पहुंचे। यहां चंदर के बाड़े में एक गाय दिखाई दी। गाय को लेकर चंदर और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।
ये भी पढ़ें: बांधवगढ़ को मिला नया 'राजा': टाइगर 'पुजारी' के बाद आक्रामक ‘D-1’ का एकछत्र राज, बना पर्यटकों की पहली पसंद
विवाद बढ़ा तो साथियों को बुलाया
आरोप है कि चंदर से विवाद के बाद सूरज और भुरू ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में वहां कई लोग पहुंच गए और चंदर के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजन का आरोप है कि हमलावरों ने चंदर को घेरकर बेरहमी से पीटा। मारपीट में उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में भारत का जलवा: श्री चरणी नंबर-1, दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग
वेंटिलेटर पर रखा, इलाज के दौरान मौत
गंभीर हालत में चंदर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे वेंटिलेटर पर रखा। परिजनों और चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट की लैंडिंग टली, राहुल गांधी भी थे सवार
सूरज जाट लिस्टेड बदमाश
थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार, सूरज जाट क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है। पुलिस अब हत्या के मामले में आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही। घटना से जुड़े साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: हरदा में दादा गुरु ने दिए आशीर्वचन, बोले-कृति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना
गाय की तलाश से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा
पूरी घटना में सबसे अहम बात यह है कि गाय की तलाश से शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में जानलेवा हमले में बदल गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बाड़े में मिली गाय वही थी, जिसकी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गाय को लेकर विवाद की शुरुआत किस बात पर हुई और हमलावरों ने युवक के साथ इतनी गंभीर मारपीट क्यों की।



















