ICC रैंकिंग में भारत का जलवा: श्री चरणी नंबर-1, दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

ICC महिला रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। टी20 गेंदबाजी में श्री चरणी 779 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर बनी हुई हैं। वहीं दीप्ति शर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है। वनडे बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना 790 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं।
ICC रैंकिंग में भारत का जलवा: श्री चरणी नंबर-1, दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग
Shree Charani and Deepti Sharma

आईसीसी की ताजा महिला रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्री चरणी 779 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर बनी हुई हैं। टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, दीप्ति शर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल कर लिया है।

दीप्ति शर्मा छठे नंबर पर पहुंचीं

महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा आठवें स्थान से छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनके खाते में 709 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने इंग्लैंड की लिंसी स्मिथ और पाकिस्तान की नाशरा संधू को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ के 704 और संधू के 701 रेटिंग पॉइंट्स हैं। महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने 3.1 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

श्री चरणी का नंबर-1 स्थान बरकरार

टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्री चरणी 779 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन दिए थे। उनके इस प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

Sports

स्मृति मंधाना वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय स्टार स्मृति मंधाना 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर बनी हुई हैं। टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन और वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज ने एक-एक पायदान की छलांग लगाई है। दोनों अब क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं।

सभी फॉर्मेट में नंबर-1 खिलाड़ी

वनडे बल्लेबाज: स्मृति मंधाना (भारत)

वनडे गेंदबाज: अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)

वनडे ऑलराउंडर: एश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

टी20 बल्लेबाज: बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)

टी20 गेंदबाज: श्री चरणी (भारत)

टी20 ऑलराउंडर: हीली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts