इंदौर: शादी की पहली रात वर्जिनिटी टेस्ट की कुरीति पर कोर्ट सख्त, ससुरालवालों पर मामला दर्ज
Publish Date: 20 Jan 2025, 4:14 PM (IST)Updated On: 20 Jan 2025, 4:31 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके की एक युवती ने शादी की पहली रात वर्जिनिटी चेक करने पर ससुरालवालों पर केस कर दिया। युवती ने अपने ससुरालवालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवती की शादी दिसंबर 2019 में भोपाल के एक युवक से हुई थी। उसका कहना है कि शादी की रात ससुरालवालों ने वर्जिनिटी चेक करने के लिए गलत तरीके अपनाए, जिससे उसे गहरा आघात पहुंचा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के बाद उसे गर्भपात और मृत बच्ची को जन्म देने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में पीड़िता की एक बेटी है।
ससुरालवालों ने अपनाए अनुचित तरीके
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि ससुरालवालों ने वर्जिनिटी चेक के लिए अनुचित तरीके अपनाए। इससे महिला को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ। इस मामले में इंदौर जिला अदालत ने संज्ञान लेते हुए ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
एक्स पढ़ें- https://x.com/psamachar1/status/1881292391543627799
प्रदेश का पहला ऐसा मामला
यह मामला प्रदेश का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है, जिसमें वर्जिनिटी चेक जैसी कुप्रथा पर सवाल उठाए गए हैं। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। यह घटना समाज में मौजूद कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं के बढ़ते साहस और जागरूकता को दर्शाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला कुप्रथाओं और पिछड़ी सोच को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Nigeria Blast Update : गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से अब तक 86 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या!