Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में डकार लेने पर विवाद : दोनों पक्षों में हुई मारपीट... चाकू से भी किया वार, एसिडिटी की समस्या के चलते महिला घर में ले रही थी जोर-जोर से डकार

Follow on Google News
इंदौर में डकार लेने पर विवाद : दोनों पक्षों में हुई मारपीट... चाकू से भी किया वार, एसिडिटी की समस्या के चलते महिला घर में ले रही थी जोर-जोर से डकार
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला द्वारा डकार लेने पर विवाद हो गया। दरअसल, एक महिला घर में जोर-जोर के डकार लिया करती थी। पड़ोसी द्वारा इसपर आपत्ती जताने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष द्वारा चाकू से भी हमला किया गया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय नगर का है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी मनीष लोधी के अनुसार, रविवार (27 अगस्त) को राहुल पिता दिनेश सिरसीवाल निवासी संजय नगर की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी राहुल ने पुलिस को बताया कि, उसकी मम्मी अंजू को बहुत अधिक एसिडिटी होती है और वह जोर-जोर से डकारे ले रहीं थीं। घर के पीछे बने मकान में रहने वाली एक अन्य महिला कहने लगी कि, इतना शोर क्यों कर रहे हो। जिसके कुछ देर बाद अंजू के पति दिनेश ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में चाकू भी चले, जिसमें एक पक्ष के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना को लेकर दूसरे पक्ष आकाश पिता नरेश ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि, हमेशा घर के पीछे मकान से काफी शोर आता है। रविवार को ही आकाश की पत्नी ने शोर ना मचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले राहुल के परिवार से बात की थी। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। https://twitter.com/psamachar1/status/1696075443974082674?t=JAQy6POJHIayAGVawHG4EA&s=08 (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts