इंदौर में ब्राउन शुगर तस्करी का संजय दत्त गिरफ्तार! मनोज से पूछताछ में खुला सप्लाई नेटवर्क का राज
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में विशाल उर्फ संजय दत्त बुन्देला (21) को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पकड़े गए मनोज उर्फ मन्नू से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था। आरोपी पर मारपीट, अड़ीबाजी और लूट के मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन, खरीदारों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
Hemant Nagle
7 Nov 2026

























