PlayBreaking News

Indore :इंदौर एयरपोर्ट से यात्रियों को राहत, 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी स्टार एयर

एयरपोर्ट प्रबंधन ने ब​ताया कि स्टार एयर ने अप्रैल के मध्य में परिचालन कारणों का हवाला देते हुए इंदौर-मुंबई-गोंदिया सेक्टर की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। शुरुआत में मई तक की उड़ानें निरस्त की गई थीं, लेकिन बाद में जून और जुलाई का शेड्यूल भी रद्द कर दिया गया
Follow on Google News
इंदौर एयरपोर्ट से यात्रियों को राहत, 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी स्टार एयर

पीपुल्स संवाददाता, इंदौर। करीब साढ़े तीन महीने के अंतराल के बाद स्टार एयर इंदौर से मुंबई और गोंदिया के लिए अपनी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने 1 अगस्त से इन उड़ानों की बुकिंग खोल दी है। कंपनी की वेबसाइट पर अगस्त माह से टिकट उपलब्ध दिखाई दे रहे हैं। उड़ानों का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा। कंपनी ने इस बार समर शेडयूल के बाद से उड़ान शुरू ही नहीं की थी।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने दी जानकारी

एयरपोर्ट प्रबंधन ने ब​ताया कि स्टार एयर ने अप्रैल के मध्य में परिचालन कारणों का हवाला देते हुए इंदौर-मुंबई-गोंदिया सेक्टर की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। शुरुआत में मई तक की उड़ानें निरस्त की गई थीं, लेकिन बाद में जून और जुलाई का शेड्यूल भी रद्द कर दिया गया। अब कंपनी ने अगस्त से दोबारा संचालन की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड: अनूपपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, तीन साल से गेमिंग कंपनी में कर रहे थे काम

ऐसी रहेगी टाइमिंग

जारी शेड्यूल के अनुसार विमान दोपहर 1.40 बजे मुंबई से इंदौर पहुंचेगा और 2.10 बजे गोंदिया के लिए रवाना होगा। गोंदिया से लौटकर यह विमान शाम 5.20 बजे इंदौर पहुंचेगा तथा 5.50 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। इस प्रकार एक ही विमान मुंबई-इंदौर-गोंदिया-इंदौर-मुंबई सेक्टर पर संचालित होगा। स्टार एयर की वापसी से इंदौर और गोंदिया के बीच सीधा हवाई संपर्क फिर बहाल हो जाएगा। वर्तमान में इस रूट पर कोई अन्य सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में महाकौशल और विदर्भ क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी एक अतिरिक्त उड़ान विकल्प उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: High Court News : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1700 करोड़ के भुगतान को प्रदेश सरकार ने दी चुनौती, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

फ्लाइट का पूरा शेड्यूल -

मुंबई - इंदौर 1.40 बजे आगमन
इंदौर - गोंदिया 2.10 बजे प्रस्थान

गोंदिया - इंदौर 5.20 बजे आगमन
इंदौर - मुंबई 5.50 बजे प्रस्थान

संचालन दिवस - सोमवार, बुधवार, शनिवार
जानकारी एयरलाइंस के अनुसार

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts