Indonesia Plant Explosion : इंडोनेशिया के चीनी फंडिंग प्लांट में विस्फोट, 12 लोगों की मौत; 39 घायल, सामने आया ये VIDEO

पालू। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर चीनी स्वामित्व वाले निकेल प्लांट में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्वी इंडोनेशिया में चीनी वित्त पोषित एक प्लांट में विस्फोट हो गया। जिसमें 13 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया में निकेल गलाने वाले संयंत्रों में होने वाली घातक दुर्घटनाओं के मद्देनजर यह मामला सामने आया है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय विकास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे 'बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव' के नाम से जाना जाता है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वैश्विक स्तर पर बैटरी के उत्पादन में निकेल एक प्रमुख घटक है। देखेंVIDEO...





















